ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने वाले चुनावी स्टाफ के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफ.आई.आर, अब तक 71 कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है शुरु

by

चुनाव स्टाफ गंभीरता व निष्पक्षता से निभाए चुनावी ड्यूटी
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की कोविड टैस्टिंग रिपोर्ट को ही मिलेगी मान्यता, जाली दस्तावेज सामने आने पर संबंधित अस्पताल/लैब व प्राप्तकर्ता पर भी दर्ज होगी एफ.आई.आर
होशियारपुर, 30 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा चुनावों में चुनावी ड्यूटी को लेकर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली रिहर्सल में गैर हाजिर रहे व कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने वाले 71 कर्मचारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने संबंधी प्रक्रिया शुरु हो गई है, जिस संबंध में संबंधित विभाग प्रमुखों को पहले ही सिफारिश की जा चुकी है।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में चुनाव सबसे अहम प्रक्रिया है, जिसके लिए सभी का सहयोग जरुरी है और ऐसे में ड्यूटी पर हाजिर न होना पूरी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर बुरा प्रभाव डालने वाली कोई भी कार्रवाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में पारदर्शी व सुचारु तरीके से चुनाव करवाने में पोलिंग व काउंटिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिक है, इस लिए चुनाव ड्यूटी में लगा स्टाफ जिम्मेदारी और गंभीरता से अपनी ड्यूटी निभाए।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 की टैस्टिंग रिपोर्ट सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों/लैब वाली ही योग्य मानी जाएगी। इसलिए जिस अधिकारी व कर्मचारी की कोविड रिपोर्ट पाजिटीव आती है, तो वह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों वाली रिपोर्ट से संबंधित अधिकारी को सौंपे। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट फेक पाई गई तो जहां संबंधित लैब का लाइसेंस रद्द कर एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी वहीं जाली रिपोर्ट प्राप्त करने वाली कर्मचारी के खिलाफ भी एफ. आई.आर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राईवेट लैब की टैस्टिंग रिपोर्ट का मान्य नहीं माना जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

47 वर्षीय महिला की सांप के डंसने से मौत

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी में 47 वर्षीय महिला की सांप डंसने से मौत हो गई। शाम लाल ने बताया कि उनकी पत्नी राम दुलारी खेतों में घास काटने गई थी तो वहां पर उसे सांप...
article-image
पंजाब

सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल अजनोहा में पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर जिले के गांव अजनोहा स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हरभजन सिंह अजनोहा ने बताया कि यह वार्षिक...
article-image
पंजाब

ADGP Shive Kumar Verma Supervises

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10 : Shive Kumar Verma, Additional Director General of Police (ADGP), visited Hoshiarpur to personally supervise the ongoing Operation Prahar-2, a major crackdown against criminals and drug networks. During an interaction with Senior...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

बैंस की उपस्थिति में रोहतक विधानसभा से उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह हुड्‌डा ने किया नामांकन: हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही आप : हरजोत बैंस

रोहतक, 12  सितंबर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की उपस्थिति में रोहतक विधानसभा से उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह हुड्‌डा ने नामांकन किया। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में जनसभा...
Translate »
error: Content is protected !!