बीत इलाके में अपहरण कर टांगों में गोलियां मार और मारपीट कर युवक की हत्या करने के आरोप में राजा व सिमरनजीत समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज

by

आधा दर्जन से ज्यादा टीमें आरोपियों के तलाश में जुटी, एक दो दिन सभी आरोपी कर लिए जायेगे ग्रिफ्तार : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों

गढ़शंकर। गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोप में दो राजन सिंह उर्फ़ राजा व सिमरनजीत सिंह के इलावा चार अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या करने के लिए अपहरण करने व हत्या करने के आरोप में बिभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा। लेकिन पुलिस के उच्चाधिकारी पुलिस पार्टियों के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रहे है।
पुलिस ने मृतक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी के पिता दिलबाग सिंह निवासी भवानीपुर के बयान में मामला दर्ज कर लिया गया। दिलबाग सिंह के बयान के मुताबिक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी आपने दोस्त सूरज पुत्र पिर्थी निवासी अचलपुर के साथ अड्डा झुंगियां से मोटरसाइकिल पर वापिस आ रहे था। इस दौरान मैं और मेरा भतीजा भूपिंदर सिंह उनके पीछे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जब करीब साढ़े बारह वजे मनजीत सिंह उर्फ़ गनी व सूरज पेट्रोल पंप झोनोवाल के निकट पहुंचे तो एक सफेद रंग की स्कार्पियो नंबर पीबी -65 -एजी- 9400 पहुंची। जिसे राजन सिंह उर्फ़ राजन पुत्र संतोख सिंह निवासी अचलपुर और साथ वाली सीट पर सिमरनजीत सिंह फौजी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी भवानीपुर बैठे थे और चार अज्ञात युवक भी स्कार्पियो में सवार थे।
दिलबाग सिंह के बयानों के मुताबिक स्कार्पियो गाड़ी ने मनजीत सिंह उर्फ़ गनी व सूरज के मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और स्कार्पियो से उत्तर कर मनजीत सिंह उर्फ़ गनी मारपीट करने लगे और फिर उससे उठाकर गाड़ी में डाल कर फरार हो गए। हमने उनका पीछा किया लेकिन वः भाग निकले और करीब 01 .54 पर बीनेवाल रोड़ पर गंभीर घायल कर बेहोशी की हालत में फेंक गए। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया और मनजीत सिंह उर्फ़ गनी को सिवल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
दिलबाग सिंह के बयानों के मुताबिक पर दर्ज एफआईआर में लिखा है कि आरोपियों ने मनजीत सिंह उर्फ़ गनी की टांगों में घुटने के नीचे गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या की गई है।
पुरानी रंजिश के चलते की हत्या : दिलबाग सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा एक दिन पहले सिमरनजीत सिंह फौजी ने मुझे खेतों के आकर धमकी दी थी कि आपका बेटे मनजीत सिंह उर्फ़ गनी कहाँ है हम उसे छोड़ेगे नहीं। दिलबाग सिंह के मुताबिक कुछ समय पहले भी सिमरनजीत सिंह व अन्य ने मनजीत सिंह उर्फ़ गनी से मारपीट की थी तो गांव के गणमान्य लोगों ने सिमरनजीत सिंह की सरकारी नौकरी का हवाला देकर समझौता करवा दिया था। उस समय की रंजिश के चलते आरोपियों ने मेरे बेटे गनी की हत्या की है।
एफआईआर दर्ज : राजन सिंह उर्फ़ राजा पुत्र संतोख सिंह व सिमरनजीत सिंह फौजी पुत्र गुरनाम सिंह व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 140(1), 190 , 191(3) व आर्म्स एक्ट 25 ,27 तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारायें हत्या, हत्या के लिए अपहरण करने व आर्म्स एक्ट की लगाई गई है।
मृतक गनी का कल होगा संस्कार : मृतक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का पोस्टमार्टन देर शाम करवा कर पुलिस ने शव को वारिसों के हवाले कर दिया। कल मृतक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अंतिम संसकार उसके पैतृक गांव भवानीपुर में किया जायेगा।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : उच्चाधिकारियों की देखरेख में आधा दर्जन से ज्यादा टीमें आरोपियों के तलाश में जुटी है और जगह जगह सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। एक दो दिन सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
फोटो : मृतक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी की फाइल फोटो :

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 करोड़ 15 लाख रुपए की ठगी : 2 लोगोँ को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर, 2 अलग अलग मुकद्दमे दर्ज

जलालाबाद : अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा और सतबीर सिंह निवासी चक पुन्नावाला पर वैरोके थाने की पुलिस ने 2 व्यक्तियों को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 1 करोड़ 15 लाख...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली  मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को अधिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में 750 स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए भर्ती 2025

नई दिल्ली  : यदि आप बैंक में अधिकारी स्तर की नौकरी पाना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के रूप में आवेदन कर सकते हैं। यहां 750 पदों के...
article-image
पंजाब

भगवंत मान मुर्दाबाद के नारोँ से गूंजा मिनी सचिवालय, मांगों को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने दिया मिनी सचिवालय के समक्ष धऱना

पंजाब सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की,  दी चेतावनी 9 दिसंबर को करेगेँ लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे जाम नीरज शर्मा, होशियारपुर : अपनी मांगोँ को लेकर जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!