बिजनेस ब्लास्टर कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा व्यावसायिक कौशलों की लगाई प्रदर्शनी

by

गढ़शंकर।  शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों तथा स्कूल इंचार्ज रजिंदर सिंह दयाल के मार्गदर्शन में शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीनेवाल के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न व्यावसायिक कौशलों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष धर्म सिंह द्वारा किया गया। परियोजना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बच्चों को विभिन्न व्यावसायिक अनुभवों से संबंधित तैयारी करवाई तथा बच्चों ने विभिन्न व्यावसायिक पहलुओं की जानकारी दी। बच्चों ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से स्टॉल लगाकर अपने कौशलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष धर्म सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, सोढ़ी राणा, अनिल कुमार, मैडम गीता, मैडम पिंकी, मैडम अनुप्रीत कौर, मैडम सुप्रिया पांडे तथा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब गुरुघर की तर्ज पर तैयार होगा समागम स्थल : गुरुघर का होगा अनुभव

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और इंदाबादी के बीच लगभग 170 एकड़ ज़मीन पर एक खास कार्यक्रम होगा। इंदाबादी गीता उपदेश की जगह है। प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

खतरनाक है खालिस्तानी आंदोलन को फिर जीवित करना : हाईकोर्ट ने कर दी अहम टिप्पणी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खालिस्तानी आंदोलन को बढ़ावा देने के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। इस व्यक्ति के ऊपर दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने और सोशल मीडिया पर...
article-image
पंजाब

शूगर मिल के इंस्पेकटर भाग सिंह अटवाल के पिता काबुल सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

गढ़शंकर: शूगर मिल के इंस्पेकटर व समाज सेवी भाग ङ्क्षसंह अटवाल व पंजाब पुलिस के एएसआई निरपाल सिंह,अवतार सिंह अटवाल के पिता काबुल सिंह(84 वर्ष) का कल निधन हो गया। उनका अंतिम संसकार कल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता, हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल : संजय रतन

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!