बिजनेस ब्लास्टर कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा व्यावसायिक कौशलों की लगाई प्रदर्शनी

by

गढ़शंकर।  शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों तथा स्कूल इंचार्ज रजिंदर सिंह दयाल के मार्गदर्शन में शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीनेवाल के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न व्यावसायिक कौशलों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष धर्म सिंह द्वारा किया गया। परियोजना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बच्चों को विभिन्न व्यावसायिक अनुभवों से संबंधित तैयारी करवाई तथा बच्चों ने विभिन्न व्यावसायिक पहलुओं की जानकारी दी। बच्चों ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से स्टॉल लगाकर अपने कौशलों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष धर्म सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, सोढ़ी राणा, अनिल कुमार, मैडम गीता, मैडम पिंकी, मैडम अनुप्रीत कौर, मैडम सुप्रिया पांडे तथा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टिकट के दावेदारों पर सर्वे करवा रही कांग्रेस, हाईकमान करेगा अंतिम फैसला : पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’  अभियान —

 परगट सिंह बोले- आईटी, कृषि और उद्योग सहित हर वर्ग तक पहुंचेगी पार्टी; उम्मीदवारों की पहली सूची पर चल रहा मंथन, सांसदों के चुनाव लड़ने का फैसला हाईकमान करेगा चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा...
article-image
पंजाब

हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए विधानसभा बनाने हेतु चंडीगढ़ में जमीन अलॉट हो : भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरी केंद्र सरकार को अपील है कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के लिए भी अपनी विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ में जमीन अलॉट...
article-image
पंजाब

पत्रकारों के तीखे सवालों पर वह भड़क गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही राजा वड़िंग छोड़कर चले गए

बठिंडा: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक बार फिर अपने गुस्से का प्रदर्शन किया। बठिंडा की गोनियाना मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद जब उन्होंने मीडिया से बातचीत की,...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतपूरनी चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा लगाया भंडारा 40वें दिन में प्रवेश

गढ़शंकर । श्री अमरनाथ माता चिंतपूरनी चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा समूह ईलाके के सहयोग से होशियारपुर रोड़ पर श्री अमरनाथ व अन्य धार्मिक स्थ्लों को जाने वाले यात्रियों के लिए लगाया भंडारा बाहरवें दिन...
Translate »
error: Content is protected !!