हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में पहली बार 320 नई पीजी सीटें बढ़ेंगी : मुख्यमंत्री

by

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती, युवाओं को राज्य में मिलेंगे बेहतर अवसर

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को भी नई दिशा और गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सक्षम, संवेदनशील और समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पहली बार एक साथ पीजी की 320 नई सीटें बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेश के युवाओं को उच्च चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर अपने ही राज्य में उपलब्ध होंगे। साथ ही, भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूत और सुदृढ़ आधार मिलेगा।
सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है कि हिमाचल के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अवसर प्रदेश में ही उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे PM मोदी : प्रधानमंत्री से पहले केंद्र की दो टीमें पहुंचेंगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे चंबा व कुल्लू जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें रविवार को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेशकीमती जमीनें और सरकारी संपत्तियां बेच रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

गगल एयरपोर्ट के पास 200 कनाल जमीन की फर्जी रजिस्ट्रियों का आरोप, जाली कृषक प्रमाण पत्रों से बेनामी सौदेबाजी का दावा पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की 3000 कनाल जमीन निजी निवेशक को देने के फैसले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी : 16 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने 25000 करोड़ का ऋण ले लिया – मीनाक्षी लेखी

एएम नाथ । शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को पत्रकार वार्ता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS सुसाइड मामला : DGP और SP के खिलाफ FIR : IAS पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ : IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस को लेकर अब नए-नए खुलासे सामने आ रहे है, मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे से लौटी वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी...
Translate »
error: Content is protected !!