हरजीत सिंह ग्रेवाल बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष : पीएम के पंजाब दौरे के बीच सिख कार्ड

by

 चंडीगढ़ : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर हरजीत सिंह ग्रेवाल को शुक्रवार को चुना गया है. वह पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं और राज्य में उसकी कोर कमेटी के मेंबर भी हैं. इसलिए उन्हें अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने पंजाब चुनाव से पहले बड़ा संकेत दिया है।

वह सिख चेहरे हैं और पंजाब में उनके जरिए भाजपा पंथिकों के बीच संदेश देना चाहती है. अब तक पंजाब में भाजपा की छवि हिंदू समुदाय की पार्टी और बाहरी लोगों के दल के तौर पर रही है. भाजपा की जरूरत रही है कि पंजाब में सिख समुदाय के बीच उसकी पैठ बने. यही वजह है कि उसने रवनीत सिंह बिट्टू को महत्व दिया है तो वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी साथ लिया था।

अब हरजीत सिंह ग्रेवाल के जरिए भाजपा ने सिखों को साधने की कोशिश की है. पहले भी भाजपा ऐसी कोशिशें करती रही है. हालांकि अब उसे इसकी जरूरत बढ़ गई है क्योंकि अकाली दल से उसकी राह अलग हो चुकी है. पहले पंजाब में अकाली दल सिखों की राजनीति करती थी, जबकि भाजपा को जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, अबोहर जैसे इलाकों वोट मिलते थे. ये इलाके मुख्य रूप से अच्छी हिंदू आबादी वाले रहे हैं. अब जब अकाली दल से अलगाव हो गया है तो भाजपा अपने लेवल पर भी सिख वोटों को साधना चाहती है।

ग्रेवाल से पहले भी सिख समुदाय के इकबाल सिंह लालपुरा पर थी कमान : हरजीत सिंह ग्रेवाल से पहले यह जिम्मेदारी एक पूर्व आईपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा के पास थी. वह भी सिख ही हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब लगातार दूसरी बार किसी सिख नेता को ही अल्पसंख्यक आयोग की कमान सौंपी है. इसके अलावा ग्रेवाल तीसरे सिख हैं, जो अल्पसंख्यक आयोग के मुखिया बने हैं. तरलोचन सिंह पहले सिख व्यक्ति थे, जिन्हें आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. बता दें कि ग्रेवाल को उसी दिन यह जिम्मेदारी दी गई, जब पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और जालंधर में थे. ग्रेवाल का भाजपा से पुराना संबंध हैं और वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के भी सदस्य हैं. इसके अलावा पंजाब की कोर कमेटी में भी शामिल हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित : निर्वाचन क्षेत्र और उसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतों के बारे में जानिए

रोहित जसवाल। ऊना  । हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9 के अंतर्गत जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना और हमीरपुर के एसपी सहित 9 आईपीएस – 25 एचपीएस अफसरों का भी तबादला : आईजीपी विमल गुप्ता को आईजी स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव से पहले ऊना और हमीरपुर जिला के पुलिस अधीक्षकों सहित 9 आईपीएस और 25 एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग जारी अधिसूचना जारी मुताबिक आईपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी : लोगों को दिया कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश

आंगनबाडी कार्यकर्ता की बेटी गीतांजलि ने दिया पोषण अभियान पर शानदार भाषण एएम नाथ। भरमौर :  कमल किशोर शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा के मार्गदर्शन में मनीष कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथरी में विकास की नई शुरुआत, कुम्हारका लिंक रोड का भूमि पूजन : पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात

सड़क निर्माण से बदलेगी बाथरी और कुम्हारका की तस्वीर एएम नाथ। डल्हौज़ी :  विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाथरी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब पूर्व शिक्षा मंत्री एवं...
Translate »
error: Content is protected !!