4 लाख डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) की जबरन वसूली का मामला : टांडा थाने के पूर्व एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ग्रिफ्तार

by

जालंधर : पंजाब पुलिस ने होशियारपुर जिले के टांडा थाने के पूर्व एसएचओ (SHO) इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI के इनपुट के बाद पंजाब पुलिस के जालंधर के एसपी द्वारा जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है। नागरा पर आरोप है कि उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के साथ मिलकर लॉस एंजेलिस में रह रहे एक भारतीय मूल के परिवार से 4 लाख डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) की जबरन वसूली (रंगदारी) का प्रयास किया।

झूठे मुकदमे की धमकी: इंस्पेक्टर नागरा पर आरोप है कि अमेरिका में रह रहे इस परिवार को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो पंजाब में उनके रिश्तेदारों को एक हत्या के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा।
FBI का ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ :
अमेरिकी एजेंसी FBI, कनाडा और यूरोपीय पुलिस ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत खुली चार्जशीट में नागरा का नाम आधिकारिक तौर पर सामने आया।

पंजाब पुलिस की विभागीय कार्रवाई:
अमेरिकी अभियोजकों द्वारा खुलासा किए जाने के बाद, जालंधर रेंज के डीआईजी (DIG) नवीन सिंगला के निर्देश पर नागरा को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेजा गया था।
पुख्ता सबूतों के बाद गिरफ्तारी:
जालंधर के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत की अगुवाई में हुई जांच में तकनीकी और वित्तीय लेन-देन (16 लाख रुपये की अवैध वसूली के शुरुआती साक्ष्य) मिलने के बाद नागरा को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 16 नशीलों टीकों सहित किया ग्रिफतार, पहले भी एनडीपीएस एकट के है पांच मामले दर्ज

गढ़शंकर : गढ़श्ंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 16 नशीलों टीकों सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है। उकत आरोपी के खिलाफ पहले भी बिभिन्न थानों में पांच एनडीपीएस के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!