5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद, 4 ग्रिफ्तार

by

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों पर आरोप है कि वे सीमा पार से भेजी जाने वाली नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप हासिल कर उसे आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाते थे। मामले को लेकर अमृतसर के इस्लामाबाद और छेहरटा पुलिस थानों में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और इनके संपर्कों का पता लगाया जा सके।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं और ड्रग्स व हथियारों की सप्लाई चेन कितनी दूर तक फैली हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में बेलगाम चोर : नंगल रोड पर दुकान से लाखों के वस्त्र उड़ाए।

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में पुलिस प्रशासन लापरवाह है तो वही चोर मस्त मुद्रा में है वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चुपचाप निकल जाते है और चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस...
article-image
पंजाब

सुखबीर सिंह बादल का किसानों को आश्वासन : जमीन वापसी का वादा

बाबा बकाला – शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब के किसानों को आश्वासन दिया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वे आम आदमी पार्टी द्वारा...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 7 मई को करवाया जा रहा : महंत विक्रमजीत सिंह

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और श्रेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी : महंत विक्रमजीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी में ब्रह्मलीन 108...
Translate »
error: Content is protected !!