हड़ेटा में 4 करोड़ रुपये से बन रहा है ईको-टूरिज्म : पार्क पर्यटकों को मिलेगा एक अलग अनुभव, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 19 जुलाई। घने जंगलों से सजी पहाड़ियों की सुंदर, शांत एवं स्वच्छ वादियों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिल जाए तो इससे अच्छा अनुभव और क्या हो सकता है! इसी की तलाश में हर वर्ष देश-विदेश से लाखों पर्यटक हिमाचल प्रदेश का रुख करते हैं और यहां के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ साल दर साल बढ़ती ही जा रही है। इससे न केवल पर्यटकों को सुंदर, स्वच्छ एवं शांत वादियों में सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिलता है, बल्कि कई स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी भी इसी से चलती है।
इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी और प्रदेश के अन्य विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के अलावा जिला हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में भी पर्यटन की संभावनाओं के उचित दोहन पर विशेष बल दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री के इन प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। इसकी एक झलक देखने को मिल रही है नादौन विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव हड़ेटा में।
जी हां, नादौन-सलौणी-दियोटसिद्ध मुख्य सड़क मार्ग पर चीड़ के घने जंगलों से सजी छोटी-छोटी पहाड़ियों वाले इस सुंदर गांव में मुख्यमंत्री के प्रयासों के परिणामस्वरूप एक भव्य ईको-टूरिज्म पार्क बनकर तैयार होने वाला है। मुख्यमंत्री ने जनवरी 2025 मेें गांव हड़ेटा की सुंदर वादियों में आर्थिक विकास और आजीविका सृजन परियोजना (नवजीवन) के तहत इस पार्क का शिलान्यास किया था। इसका निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वन विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है।
लगभग 125 कनाल भूमि पर चार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पार्क में पर्यटकों के लिए कॉटेज, कैफेटेरिया, योगा प्वाइंट, चिल्ड्रन पार्क, वॉकिंग ट्रेल्स, वॉच टॉवर, एनिमल स्ट्रक्चर्स और कई अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इस पार्क के निर्माण में स्थानीय लोगों की आजीविका का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके लिए कॉटेज और कैफेटेरिया के साथ ही दुकानों का निर्माण भी किया गया है। ये कॉटेज एवं कैफेटेरिया स्थानीय लोगों द्वारा ही संचालित किए जाएंगे और दुकानों में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री का प्रावधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की इस दूरदर्शी सोच एवं दीर्घकालीन योजना के कारण प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों ज्वालामुखी-नादौन और दियोटसिद्ध के बीच मुख्य मार्ग पर बन रहा यह पार्क जहां पर्यटकों को ठहराव के लिए एक बेहतरीन स्थल मुहैया करवाएगा, वहीं स्थानीय लोगों को भी रोजगार मुहैया करवाएगा।
उधर, वन विभाग के डीएफओ अंकित सिंह ने बताया कि इस पार्क का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण कर दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने दिल्ली से किया पीएम विश्वकर्मा योजना और यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का शुभारंभ :13 हजार करोड़ की पीएम विश्वकर्मा योजना से होगा देश के शिल्पकारों का कौशल निर्माण – अनुराग सिंह ठाकुर

शिमला 18 सितम्बर – केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 13 हजार करोड़ रूपए की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जून को ज़िला  शिकायत निवारण समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता – 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे

एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 21 जून...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी : पुलिस को बड़ी सफलता

पुनीत महाजन) चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस के थाना सारंगपुर ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 नवम्बर को नियम 101 के अन्तर्गत स्वीकृत 4 संकल्पों पर सदन में होगी चर्चा : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज कार्य सलाहकार समिति...
Translate »
error: Content is protected !!