लड़कियों से की छेड़छाड़ : विरोध करने पर व्यक्ति को पीट पीट कर दिया गंभीर घायल : वीडियो हुई वायरल तो पुलिस ने किया 6 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

by

जालंधर :   लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर  बेखौफ बदमाशों ने व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि थाना बारादरी के अंतर्गत आते जवाहर नगर इलाके की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। इस वीडियो में 5 से 6 व्यक्ति खुलेआम हाथापाई करते और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस गुंडागर्दी से स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई सुखदीप सिंह ने तुरंत 6 आरोपियों के खिलाफ दंगा-फसाद और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के तुरंत बाद पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों, विक्की कल्याण और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसीपी राजेश ठाकुर ने स्पष्ट किया कि कमिश्नरेट पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पुलिस जांच में सहयोग करें और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की बिना पुष्टि वाली जानकारी या अफवाहें फैलाने से बचें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंप मालिक ने मार दी गोली : पेट्रोल लेने हड़ताल के बीच पहुंचा युवक, रेट को लेकर होने लगी बहस होने पर

फरीदकोट  :  फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए कतार लगी थी। इसी बीच फरीदकोट के एक गांव औलख में तेल भरवाने आए युवक से पेट्रोल पंप के मालिक की कहासुनी हो...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 30 मई : अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
article-image
पंजाब

मूसेवाला की हत्या का मामला : अदालत ने बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया समेत 25 लोगों पर आरोप

मानसा : गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मानसा जिला अदालत ने बुधवार को लॉरेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया समेत 25 लोगों पर आरोप तय कर दिए। इसके अलावा अदालत ने आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!