वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

by

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश के मंडी जिला की पुलिस थाना औट को उस समय सफलता ज़ब वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद की गई l इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह थाना औट पुलिस की टीम द्वारा थलौट स्थित थाना गेट राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर नियमित नाकाबंदी के दौरान वाहन चैकिंग कुल्लू से दिल्ली जा रही निजी वोल्वो बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम, निवासी जिला रेवाड़ी, हरियाणा तथा मोहन लाल, निवासी तहसील भुंतर व जिला कुल्लू हिप्र के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना औट में एफआईआर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा पुलिस रिमांड प्राप्त कर यह पता लगाया जाएगा कि बरामद चरस का स्रोत क्या है तथा इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक मण्डी विनोद कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिला मण्डी में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता एवं प्रभावी ढंग से जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी एवं इससे जुड़े प्रत्येक नेटवर्क पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट : नौजवान पीढ़ी के दिमागों को दूषित कर रही एकता कपूर

नई दिल्ली : 15 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के लिए आज निर्माता एकता कपूर को काफी लताड़ लगाई गई। माननीय सर्वोच्च अदालत ने कहा कि वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना से ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और कुल्लू की 81 वर्षीय महिला की मौत : 420 नए पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1863, 317 ठीक हुए, 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया

शिमला : हिमाचल में कोरोना संक्रमण से 24 घंटे में ऊना के 100 वर्षीय बुजुर्ग और कुल्लू की 81 वर्षीय महिला की मौत हुई है। दोनों मृतक दूसरी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्ति थे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस में 64 और पदाधिकारी तैनात : पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव, आदर्श सूद को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष

शिमला : हिमाचल में विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए कांग्रेस के प्रदेश संगठन में व्यापक विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 64 नेताओं को संगठन में तैनात कर डिय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने वितरित की 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता 60 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.11 करोड़ व राहत राशि के रूप में 9.60 लाख वितरित किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 60 परिवारों को 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!