हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

by
एएम नाथ। शिमला : हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील से सम्बन्ध रखने वाले समर्थ अत्री, जिनका चयन देहरादून में 17 से 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी के लिए हुआ है। उन्होंने कल सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उनका इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने समर्थ अत्री को इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश में बेहतर खेल अधोसरंचना का सृजन कर रही है ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। उन्हांेने कहा कि समर्थ अत्री ने अपनी प्रतिभा और अथक मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थ अत्री एशियन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत और हिमाचल प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे।
शिमला के प्रतिष्ठित ऑकलैंड हाउस स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र समर्थ अत्री पिछले छह-सात वर्षों से शिमला स्थित आइस स्केटिंग रिंक में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। हाल ही में उनका चयन 21वीं राष्ट्रीय शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चौंपियनशिप के लिए हुआ था। प्रतियोगिता के बाद आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन एशियन शॉर्ट ट्रैक आईस स्केटिंग ट्राफी-2026 के लिए किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस गैंग ने सुनील यादव की अमेरिका में गोली मारकर कर दी हत्या

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित सुनील यादव उर्फ ​​गोलिया वीरमखेड़ा अबोहर की हत्या का मामला सामने आया है। सुनील पंजाब में ड्रग तस्करी के मामलों में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल ने 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया निर्णय : नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 10 मार्च, 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 8वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने आईटीआई शाहपुर के दीक्षांत समारोह में की शिरकत : तकनीकी शिक्षा को बनाया जाएगा रोजगारोन्मुखी: पठानिया

टेक्नीशियन मेक्ट्रोनिक्स तथा आईओटी स्मार्ट सिटी ट्रेड का किया शुभारंभ शाहपुर , 07 अक्तूबर। राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कृतसंकल्प है ताकि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज चुनाव : 706 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, 5 पंचायतें भी निर्विरोध बनीं , ऊना जिले में 859 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन, चुनावी मैदान में अब विभिन्न पदों के लिए 4,049 प्रत्याशी

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मई. पंचायती राज चुनावों के तहत ऊना जिले में विभिन्न पदों के लिए कुल 4,049 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!