हरियाणा पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा नाके पर पंजाब लाई जा रही 41 बोरियां भुक्की बरामद, कैंटर और ड्राइवर हिरासत में।

by

समालखा (हरियाणा)  : मध्य प्रदेश से सस्ते भाव में खरीदकर पंजाब लाई जा रही 41 बोरियां चूरा पोस्त (भुक्की) की बड़ी खेप, जिसका वजन 10 क्विंटल 33 किलो 170 ग्राम बताया जा रहा है। हरियाणा के जिला पानीपत के पुलिस स्टेशन समालखा के एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक कैंटर की तलाशी के दौरान इसे बरामद कर कैंटर और ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

हरियाणा पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल थाना समालखा ने गुप्त सूचना के आधार पर एसआई पुष्पिंदर सिंह की अगुवाई में जीटी रोड पर भौड़वाल माजरी (थाना समालखा) में नाका लगाया हुआ था। तभी उन्होंने दिल्ली की ओर से आ रहे संदिग्ध कैंटर नंबर पीबी  06 बीएच 4847  को रोककर जब ड्राइवर से नाम पूछा तो उसने अपना नाम नितिश कौशल पुत्र राकेश कुमार, निवासी गांव मलकोवाल-बीत, थाना गढ़शंकर बताया।

कैंटर की तलाशी लेने पर उसमें से विप्रो सॉफ्टटच फैब्रिक कंडीशनर की 601 पेटियों के नीचे 41 थैले (प्लास्टिक की बोरियां) चूरा पोस्त से भरे हुए बरामद किए गए। जिनकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है और भुक्की का वजन 10 क्विंटल 33 किलो 170 ग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार यह भुक्की गढ़शंकर इलाके में लाकर खुदरा में बेची जानी थी। ड्राइवर ने बताया कि वह तो सिर्फ ड्राइवर है। कैंटर में लदा चूरा पोस्त (भुक्की) कैंटर मालिक का है, जिसे गढ़शंकर जाना था। पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने कैंटर और भुक्की के मालिक का नाम-पता भी पुलिस को बताया।

एएनसी पुलिस ने थाना समालखा में मुकदमा नंबर 391 एनडीपीएस एक्ट की धारा 15सी के तहत दर्ज कर कैंटर और भुक्की के असली आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हरियाणा की समालखा एएनसी पुलिस टीम ने बीते सोमवार को बीत इलाके के एक गांव में कथित आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार कोई आरोपी हाथ नहीं लगा।

डीएसपी समालखा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जम्मू-कश्मीर में एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है। सूत्रों के अनुसार पंजाब में इस चूरा पोस्त की कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे की मौत मामले की जांच सौपनें की हरियाणा सरकार ने की सिफारिश

पंचकूला : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की कथित हत्या के मामले में हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जांच से जुड़े अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल...
article-image
पंजाब

बीजेपी उम्मीदवार को वनीत बिट्टू 7 हजार वोट डलवाएं, जाखड़ को भेजेंगे स्वीट्जरलैंड : राजा वडिंग

चंडीगढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दावा किया हैं कि लुधियाना पश्चिमी में कांग्रेस का मुकाबला किसी पार्टी के साथ नहीं हैं। पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए...
article-image
पंजाब

*Tikshan Sood Presents Medals to

SD City Public School, Adamwal Emerges Overall Champion Hoshiarpur/ Nov.13 /Daljeet Ajnoha : The 13th District Yoga Championship concluded with great enthusiasm and participation. Former Cabinet Minister, District Yoga Association President, Punjab Yoga Association...
Translate »
error: Content is protected !!