चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …युवा मादक पदार्थों का नशा ही नहीं बल्कि कुछ दवाओं का भी इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा : रविन्द्र सभ्रवाल

by
एएम नाथ।सोलन  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत आज सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन रविन्द्र सभ्रवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा कोई भी हो वह तन, मन और धन का नाश करता है। उन्होंने कहा कि एक मज़बूत राष्ट्र के निर्माण के लिए हर प्रकार के नशे को जड़ से खत्म करना आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए आवश्यक है कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बनें तथा अपने समाज के सभी लोगों को इस समस्या से जागरूक कर मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही, खत्म हो जाता है।
रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को कई बीमारियां लग जाती है। उसकी एकाग्रता नष्ट हो जाती है, सांस लेने में तकलीफ होती है जिससे उसकी मौत भी हो सकती है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि होने के साथ ही, इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है।
उन्होंने कहा कि आज का युवा मादक पदार्थों का नशा ही नहीं बल्कि कुछ दवाओं का भी इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा है। इसे समाप्त करना आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि स्वयं को व अपने साथियों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें और नशे की गतिविधियों को प्रशासन तक पहुंचाने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि नशे को समाज से खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है ताकि देश व प्रदेश के भविष्य को मज़बूत बनाया जा सके।
इस अवसर पर नशा निवारण पर स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई गई।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य दयावंती, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां की प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा सहित छात्रों ने भी अपने विचार रखें।
स्कूल के अध्यापक, छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4 क्विंटल 52 किलो भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

ऊना  : ऊना पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 क्विंटल 52 किलो  भुक्की (डोडा चूरा पोस्त) की खेप बरामद की है। इस मामले में पंजाब के दो आरोपियों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9.78 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 3 जुलाई। चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना मलोया क्षेत्र से 9.78 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक, शीघ्र पेयजल सप्लाई बहाल करने के दिये निर्देश : मरम्मत और स्कीमों की बहाली में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी कहा उप मुख्यमंत्री ने

शिमला 11 जुलाई – प्रदेश में पेयजल की स्थिति का जायजा लेने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका और बच्चों की हत्या -19 साल तक फरार रहा पूर्व सैनिक : अचानक सीबीआई को मिली टिप,पकड़ने पहुंचे तो रह गए दंग

नई दिल्ली। भारतीय सेना के दो पूर्व सैनिकों ने एक युवती और 17 दिन के जुड़वा बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों करीब 19 साल तक फरार रहे। केस पहले पुलिस के...
Translate »
error: Content is protected !!