मैहतपुर शराब ठेके में आधी रात हंगामा, पुलिस और सेल्समैन के बीच मारपीट, जांच शुरू

by

शराब ठेके पर पुलिस-कर्मचारियों में भिड़ंत, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

एएम नाथ। ऊना :-जिला ऊना के मैहतपुर स्थित एक शराब ठेके में बुधवार देर रात पुलिस और ठेके के कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस कर्मियों और सेल्समैन के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते मामला अब जांच के दायरे में आ गया है।
पुलिस के अनुसार, ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस कर्मियों से मारपीट करने और शराब की बोतलें तोड़ने के आरोप में ठेके के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने सहयोग करने के बजाय विरोध किया और सरकारी काम में व्यवधान डाला।
वहीं, शराब कारोबारी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस बिना वैधानिक अनुमति के आधी रात ठेके में दाखिल हुई। कारोबारी का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, ठेके में तोड़फोड़ की और जबरन ताला लगा दिया। उनका आरोप है कि पूरी कार्रवाई नियमों के विपरीत की गई।
इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामले ने व्यापक चर्चा का विषय बना लिया है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच अब पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
ऊना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन हीरेमठ ने कहा कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उत्कृष्ट स्कूली विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजेगी हिमाचल सरकार – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 17 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी वर्ष से उत्कृष्ट स्कूली विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजेगी। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरलीन कौर को “चंडीगढ़ साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार–2024” से चंडीगढ़ और पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया ने किया सम्मानित

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़ : पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC), चंडीगढ़ की बी.टेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग) द्वितीय वर्ष की छात्रा हरलीन कौर को उनकी अंग्रेज़ी कविता संग्रह पुस्तक “Eternal Whispers: Songs of the Soul” के...
article-image
पंजाब

गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां में वार्षिक कुश्ती करवाई : समीर ने जीती झंडी की कुश्ती

गढ़शंकर, 29 अगस्त: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां में धन धन गूगा जाहर पीर की मजार पर वार्षिक कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें समीर बस्ती सेंसियां ​​देनोवाल खुर्द ने झंडी की कुश्ती जीतकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में 77वां जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भव्य मार्च पास्ट की ली सलामी एएम नाथ।  बिलासपुर, 26 जनवरी : जिला स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय बिलासपुर स्थित पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श...
Translate »
error: Content is protected !!