गनी हत्याकांड के मामले में पुलिस की बड़ी कारवाई :  गढ़शंकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को किया ग्रिफ्तार, तीन में से एक को पहले ग्रिफ्तार कर लिया था और  एक आरोपी अभी भी फरार  

by

आज पकड़े दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया और अदालत ने दो दिन का दोनों आरोपियों का दिया पुलिस रिमांड
गढ़शंकर: बीत इलाके के गांव भवानीपुर के 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी की हत्या के मुख्य आरोपी राजन सिंह उर्फ़ राजा सहित तीन आरोपी ग्रिफ्तार कर लिए है। एक आरोपी अभी भी फरार है। मुख्य आरोपी सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने आज पकड़ा और एक आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी को पहले ही पुलिस ग्रिफ्तार कर चुकी है। एसपी दलजीत सिंह खख के निर्देशों पर एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों की अगुआई में गढ़शंकर पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफश करते हुए लगातार टीमें बनाकर योजनाबद तरीके से काम कर अब तक तीन आरोपियों को ग्रिफ्तार कर लिया है और चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए भी टीमें जुटी हुयी है।
एसपी दलजीत सिंह खख ने गनी हत्याकांड के बारे में बताया कि गढ़शंकर पुलिस ने मुख्य आरोपी राजन सिंह उर्फ़ राजा पुत्र संतोख सिंह निवासी अचलपुर व बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र रामपाल निवासी पंडोरी बीत को आज ग्रिफ्तार कर लिया है। आज पकड़े गए दोनों राजन सिंह उर्फ़ राजा व बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर को माननीय अदालत में पेश किया गया , माननीय अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन का पुलिस रिमांड दे दिया है। दोनों से रिमांड दौरान पूछताछ की जाएगी। इससे पहले एक आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी पुत्र गुरनाम सिंह को हत्याकांड वाले दिन ही मिलिट्री के कैंटोमेंट, जम्मू-कश्मीर से काबू कर लिया था उन्हीनों बताया की अब सिर्फ एक आरोपी विवेक कुमार उर्फ नंदू निवासी पंडोरी बीत फरार है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
एसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि आरोपीयों ने वारदात मे उपयोग की स्कार्पियो पर वारदात के समय जायली नंबर पीबी-65ए-जी-9400 की नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जबकि स्कार्पियो का नंबर डीएल-08-सीएसी – 2513 है। पुलिस मुताबिक मुख्य आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं जबकि बाकी दोनों आरोपी बलविंदर सिंह व सिमरनजीत सिंह का कोई भी क्रमीनल रिकार्ड नहीं है। इस समय एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह सेखों भी मौजूद थे।

मनजीत सिंह उर्फ गनी हत्याकांड : मनजीत सिंह उर्फ गनी (27) पुत्र दिलबाग सिंह भवानीपुर 16 जुलाई को आपने एक दोस्त सूरज के साथ झुंगियां से वापिस गांव जा रहा था। जब वह झोनोवाल के पास पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनके बाईक को एक स्कार्पियो नेने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों लोग नीचे गिर गए फिर गाड़ी स्वार लोगों ने मनजीत सिंह गनी का अपहरण किया और दो घंटे बाद मनजीत सिंह उर्फ़ गनी को गंभीर घायल कर मनजीत सिंह उर्फ़ गनी की झुंगियां बीनेवाल सड़क पर फेंक दिया गया था जिसे बाद में सिवल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था

फोटो : मनजीत सिंह उर्फ़ गनी की हत्या के पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी दलजीत सिंह खख और साथ में एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ का दावा….अहंकार में आकर मूसेवाला ने गलतियां की : लॉरेंस के संपर्क में था….हमारे पास और नहीं था कोई ऑप्शन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर BBC की डॉक्यूमेंट्री में विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि उसी ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने...
article-image
पंजाब

पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के अनुमीत सिंह सोढ़ी अध्यक्ष ,कमल किशोर नूरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित कमल :

गढ़शंकर । पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष कमल किशोर नूरी ने गढ़शंकर पहुंच कर बताया कि पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन (रजि:1430 लुधियाना) की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सतीश सभरवाल एडवोकेट पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीनको ने मुख्यमंत्री को 1.35 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ग्रीनको कंपनी के महाप्रबंधक अनूप बन्याल ने शिमला जिला के समेज में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आज 1.35 करोड़ रुपये का...
पंजाब

इंस्पैक्टर ने ‘आप’ विधायक को गिरफ्तार करने के लिए हाईकोर्ट में लगाई पटीशन

खन्ना : आम आदमी पार्टी के एक विधायक को पुराने मामले में भगौड़ा बताते हुए पंजाब पुलिस के एक इंस्पैक्टर ने इस विधायक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!