ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के निर्माण के लिए जिले की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन – उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना

by
03 से 05 अगस्त तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी बैठकें, जनभागीदारी से तय होगी विकास की दिशा
एएम नाथ।  केलांग, 24 जुलाई….उपायुक्त, लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभा बैठकों के आयोजन के आदेश जारी किए हैं। इन बैठकों का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पंचायत की स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं के आधार पर आगामी विकास योजनाओं का निर्माण करना है।
उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खण्ड लाहौल एवं स्पीति की कुल 48 ग्राम पंचायतों के लिए विशेष ग्राम सभा बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 अगस्त 2026 को विकास खण्ड लाहौल की शान्शा, तान्दी, गौशाल, बरबोग, जुन्डा, केलांग, खंगसर, कोकसर, उदयपुर, तिंगरट एवं जाहलमा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 04 अगस्त 2026 को रानिका, कोलोंग, किशोरी, गोंधला, सिस्सू, सलग्रां, दारचा, मूरिंग, चिमरट, नालडा एवं गोहरमा पंचायतों में बैठकें होंगी।
वहीं 05 अगस्त 2026 को विकास खण्ड लाहौल की शकोली, मडग्रां, तिन्दी, त्रिलोकनाथ, जोबरंग, थिरोट, यूरनाथ, वारपा, मूलिंग, कारदंग, मालंग एवं शूलिंग ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
स्पीति विकास खण्ड में 03 अगस्त 2026 को डेमुल, ढखर, किब्बर, गियू, तावो, लांगचा, हल, काजा एवं लालुंग ग्राम पंचायतों में तथा 04 अगस्त 2026 को खुरिक, लारा, सगनम, कुंगरी एवं लोसर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जाएंगी।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि बैठकों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों की अधिकतम भागीदारी व सभी विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर्स का भाग लेना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है, जिसमें स्थानीय स्तर विकासात्मक आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ई-रिक्शा से पहुंचे नगर निगम कार्यालय, हरित परिवहन को दिया बढ़ावा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 24 जून: पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी आज नगर निगम कार्यालय ई-रिक्शा से पहुंचे। इस पहल के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की तस्करी व बिक्री में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें : उपायुक्त

चंबा में नशा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई,  नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी होगी कार्रवाई: मुकेश रेपस्वाल एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समग्र जल विद्युत क्षमता में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने के लिए हिमाचल को मिला पुरस्कार : गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला :  जल विद्युत क्षमता में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए हिमाचल प्रदेश को वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो में समग्र जल विद्युत क्षमता में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख पंजाबियों को अमेरिका से के निर्वासन का खतरा….!! डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रत्याशित रूप से 20 इमिग्रेशन जजों को बिना किसी पूर्व सूचना के कर दिया बर्खास्त

अमेरिका  से अवैध प्रवासी भारतीयों को ट्रंप सरकार निकाल रही है। अवैध तरीके से अमेरिका गए 332 भारतीयों को डिपोर्ट कर अलग-अलग तारीखों में वापस भेजा जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा 128 लोग...
Translate »
error: Content is protected !!