धरना मुक्त’ से ‘धरना युक्त’ राज्य बना पंजाब: दीवान ने मान पर पंजाब के साथ धोखा करने का लगाया आरोप

by

‘भगवंत मान ने पंजाब को देश की धरना राजधानी बना दिया: दीवान

लुधियाना, 25 जुलाई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए, आरोप लगाया है कि सरकार ने चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे न करके लोगों के साथ विश्वासघात किया है और जनता की वास्तविक समस्याओं से मुंह मोड़ लिया है। दीवान ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है, पंजाब लगातार धरनों और प्रदर्शनों की चपेट में है। कर्मचारी संगठनों, किसानों, बेरोजगार युवाओं, बिजली निगम के कर्मचारियों से लेकर सफाई कर्मियों तक समाज का लगभग हर वर्ग अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हुआ है।

यहां जारी एक बयान में, दीवान ने कहा कि कुछ दिन पहले खन्ना में पक्के करने और कई महीनों से लंबित वेतन जारी करने की मांग कर रहे मनरेगा कर्मचारियों को न्याय देने की बजाय सरकार ने उन पर पानी की बौछारें की गईं, आंसू गैस छोड़ी और बेरहमी से लाठीचार्ज किया। वहीं पर, बुधवार को बरनाला में सफाई कर्मियों के साथ भी ऐसा ही अमानवीय व्यवहार किया गया। इससे भी अधिक शर्मनाक बात यह है कि महिला प्रदर्शनकारियों को भी सबके सामने बेरहमी से पीटा गया। यह सुशासन नहीं, बल्कि पूरी तरह जंगलराज और अराजकता है।

दीवान ने जोर देते हुए, कहा कि ये कोई अलग-थलग घटनाएं नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से आप सरकार सत्ता में आई है, उसने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और यूनियनों की आवाज को बेरहमी से दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन से लेकर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों और गांवों में सेवाएं दे रहे ग्रामीण चिकित्सा अधिकारियों तक हर वर्ग को सरकार के खिलाफ धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को “धरना मुक्त” बनाने का वादा किया था, लेकिन आज उसे “धरना युक्त” राज्य बना दिया है।

दीवान ने कहा कि सबसे शर्मनाक बात यह है कि प्रदर्शनकारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके बारे में बेहद असंवेदनशील टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि अपने एक बयान में मान ने कहा था कि कर्मचारी बिना किसी कारण के धरने पर बैठ जाते हैं। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा था कि पहले धरने के लिए वजह ढूंढते थे, अब धरने के लिए जगह ढूंढते हैं। इस तरह की टिप्पणियां पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।

दीवान ने चेतावनी देते हुए, कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन आप सरकार इस अधिकार को तानाशाही रवैये से कुचलना चाहती है। वह यह नहीं समझ रही कि उसके अहंकार की भी एक समय-सीमा है और पंजाब के लोग उसे सत्ता से बाहर करने के लिए दिन गिन रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल गिरफ्तार : 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उठाया कदम

नई दिल्ली : ईडी ने दिल्ली शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के...
article-image
पंजाब

प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति को अगवा कर उतारा मौत के घाट : 9 दिन से लापता संदीप का की पहाड़ियों से मिला शव

तलवाड़ा  , 12 सितंबर। होशियारपुर में प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच के अनुसार, महिला के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
पंजाब

National Youth Day Celebrated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.12 : National Youth Day was celebrated at Lamrin Tech Skills University Punjab with great enthusiasm. Prof. Dr. Satyal, Registrar of the University, addressed the students and highlighted the initiatives taken by Swami...
Translate »
error: Content is protected !!