गढ़ी मानसोवाल में कांग्रेस को बड़ा झटका : सरपंच सहित कई परिवार ‘आप’ में शामिल

by

गढ़शंकर/होशियारपुर, 28 जुलाई : विधानसभा पंजाब के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मौजूदगी में गांव गढ़ी मानसोवाल में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब गांव के कई परिवारों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने पार्टी में शामिल हुए सभी परिवारों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों तथा पारदर्शी प्रशासन से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक परिवार को पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके सहयोग से गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी।

रौड़ी ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए परिवारों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समान रूप से विकास किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर परमजीत सिंह (सरपंच), राज रानी (पंच), शेर सिंह (पंच), राणा (पंच), बिक्कर राम (पंच), राकेश शर्मा (पंच), सुरजीत कौर (पंच), चैन सिंह, हैप्पी बैंस, हिमांशु राणा, वंश शर्मा, नितीश शर्मा, रोशन लाल, अज्जी, सोढ़ी राम, पवन कुमार, अमन गढ़ी, जसबीर कुमार, हरजिंदर कुमार, दर्शन सिंह, मख्खन, गुरदयाल सिंह, कुलविंदर कौर, हीना रानी, चंचला देवी, बलविंदर कुमार, हिमांशु राणा, अमजद खान सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कत्ल कर लूट को दिया अंजाम, अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : हाथ पांव बंधे हुए थे और मुँह में कपड़ा हुआ था ठूसा

 गढ़शंकर, 22 जून : थाना महिलपुर पुलिस ने मनप्रीत सिंह के बयान पर उसके पिता रशपाल सिंह का कत्ल कर लूट करने के आरोप में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा...
article-image
पंजाब

आप सरकार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं : निमिशा मेहता

गढ़शंकर: 23 सितम्बर जालंधर शहर में डीसीपी पंजाब पुलिस नरेश डोगरा से मारपीट, गाली गलौज तथा आधी रात को सिविल अस्पताल में जाकर एक महिला अधिकारी के साथ गलत व्यवहार करने के मामले की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सरपंच ने घूंघट ओढ़कर अंग्रेजी में दिया भाषण, खूब बजाईं तालियां – आईएएस टीना डाबी ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया शेयर

नई दिल्ली  :  टीना डाबी देश की सबसे चर्चित महिला आईएएस अफसरों में से एक हैं. उन्होंने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. इसके बाद उन्हें राजस्थान कैडर अलॉट किया गया था. ...
पंजाब

2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 20 कारतूस बरामद : पुलिस को देख बस से कूदकर दोनों आरोपी भागे : पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दबोचा

फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान से असलहा लेकर आ रहे गुरदासपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। बस में...
Translate »
error: Content is protected !!