Bilaspur : औहर पंचायत में पूर्व प्रधान और प्रधान की पत्नी के बीच जमकर हुई मारपीट

by

बिलासपुर : उपमंडल घुमारवीं के तहत पड़ती ग्राम पंचायत औहर की ग्राम सभा के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के पत्नी के बीच मारपीट हो गई। पंचायत भवन परिसर में जमकर हंगामा हुआ और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा की बैठक शांतिपूर्वक शुरू हुई थी और ग्रामसभा के प्रस्ताव भी पारित कर दिए। इसके बाद वर्तमान पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने पूर्व पंचायत कार्यकाल के दौरान कराए गए कुछ विकास कार्यों का ब्योरा रखते हुए उनमें कथित धांधली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान पूर्व प्रधान प्रेम लता ठाकुर भी ग्रामसभा के पहुंच गई और उसने माइक की मांग की। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

हंगामे के बीच वर्तमान पंचायत प्रधान की पत्नी भी मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद दोनों गुटों में तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत कथित तौर पर हाथापाई और थप्पड़बाजी तक आ पहुंची।

हंगामे और गहमागहमी के बीच पंचायत प्रधान की पत्नी अचानक गश खाकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। इसकी जानकारी मिलने पर घुमारवीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पंचायत प्रधान ने पूर्व प्रधान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

ग्राम सभा जैसी महत्वपूर्ण बैठक में हुए इस तरह के हंगामे और मारपीट से औहर पंचायत के ग्रामीणों में भारी रोष है। पूर्व प्रधान प्रेम लता ठाकुर ने कहा कि ग्राम सभा में लोकतांत्रिक तरीके से अपना पक्ष रखने के लिए जब मैंने माइक मांगा, जिस पर प्रधान ने बदसलूकी की गई।

मेरे चरित्र पर कीचड़ उछालने के साथ-साथ मेरे पति और पूरे परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए। उपप्रधान ने भी अभद्र व्यवहार किया। यही नहीं, मेरे साथ आई पूर्व पंचायत सदस्य के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधान ने उसे गले से पकड़ लिया और मारपीट पर उतारू हो गई। इस दौरान उसने माइक छीन लिया। मेरी पत्नी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो महिला ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे वह बेहोश हो गईं।

इसको लेकर घुमारवीं थाना में शिकायत दी है और मेरी पत्नी का मेडिकल भी करवाया गया है। उधर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि एक पक्ष की शिकायत आई है। शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुरेंद्र के खून से भद्रकाली का तिलक : धामी में 12 मिनट पहाड़ियों के दोनों ओर से पत्थरों की बरसात : सुरेंद्र सिंह को पत्थर लगते ही खेल को बंद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। देवभूमि में पौराणिक मान्यताएं, देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल का दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल के दो छात्र मैरिट में प्रदेश में आठवें स्थान पर

बीबीएन, 10 मई (तारा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता चौधरी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य एससी आयोग 5 मार्च को समूरकलां में लगाएगा विशाल जन-जागरूकता शिविर : कुलदीप कुमार

संवैधानिक अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी विस्तृत जानकारी रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग 5 मार्च को ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समूरकलां में एक विशाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट मात्र लोलीपॉप : मनोज

कामगार मजदूरों की दिहाड़ी न बढ़ाकर किया भद्दा मजाक एएम नाथ । चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार के वर्ष 2024-25 के बजट से हिमाचल की जनता को काफी उम्मीदें थी परंतु जिस तरह से...
Translate »
error: Content is protected !!