मसूरी घूमने आए थे पंजाब के 2 युवक : पैसे खत्म होते ही बदली नीयत, मॉल रोड की मोबाइल दुकान में चोरी करते गिरफ्तार

by

एएम नाथ । मसूरी : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में घूमने आए दो पर्यटकों को पैसे खत्म होने के बाद चोरी करना महंगा पड़ गया. दोनों युवकों ने माल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिए गए।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं। देहरादून के एसएसपी निर्देश पर जिलेभर में अपराध रोकने के लिए विशेष गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत 27 जुलाई की सुबह कोतवाली मसूरी की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी. इस दौरान माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्टार मोबाइल नाम की दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए दुकान की घेराबंदी की और अंदर घुसकर दो युवकों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. दोनों आरोपी दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर रहे थे।

9 मोबाइल और अन्य सामान बरामद :  तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दुकान से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल सहित अन्य मोबाइल एक्सेसरीज बरामद कीं. इसके अलावा दुकान का ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए. घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

पंजाब से घूमने आए थे दोनों आरोपी :  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही उनके पास मौजूद सभी पैसे खत्म हो गए थे. इसके बाद उन्होंने चोरी कर खर्च निकालने की योजना बनाई.

आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि पिछले दो दिनों से वे चोरी का मौका तलाश रहे थे, लेकिन पुलिस की लगातार रात्रि गश्त और चेकिंग के कारण वे वारदात को अंजाम नहीं दे पाए. आखिरकार जब उन्होंने मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास किया तो पुलिस ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया।

दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला :  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय जगहीर सिंह, निवासी जसूवती गांव, जिला संगरूर (पंजाब) और 30 वर्षीय तरणप्रीत सिंह, निवासी कमालपुर, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

मसूरी पुलिस का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान शहर में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है ताकि पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. पुलिस ने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. अधिकारियों ने व्यापारियों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पसंदीदा वैश्विक निवेश स्थल के रूप में उभर रहा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़ : पंजाब को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की कोशिश में और तेजी आई है, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विश्व प्रसिद्ध कंपनी हिंदुजा ग्रुप के...
article-image
पंजाब

पंजाब में निकाय चुनाव में कठिन परिस्थितियों के बावजूद भाजपा ने किया अच्छा प्रदर्शन : 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में प्रमुख राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी भजपा : केवल सिंह ढिल्लों

जालंधर : पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया...
article-image
पंजाब

प्राचीन शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में श्री राम कथा स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में शुरू

श्री राम कथा आचार्य स्वामी सुधीर शरण जी अयोध्या वाले करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन शिव मंदिर में मौजूदा महंत उदय गिरी जी के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

जरूरतमंदों को सभी वस्तुएं कम रेटों पर सरकारी राशन डिपो के जरिए दी जाए : देहाती मजदूर सभा के जत्था मार्च का सतनौर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

गढ़शंकर। देहाती मजदूर सभा के जत्था मार्च प्रदान दर्शन सिंह नाहर, सैक्रेटरी गुरनाम सिंह की अगुवाई में खड़कलां से सतनौर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान का. शादी राम, अवतार सिंह, हरमेश...
Translate »
error: Content is protected !!