वोल्वो बस से नशे की सप्लाई : 15 लाख के चिट्टे के साथ युवक और युवती गिरफ्तार

by

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 15 लाख रुपये के चिट्टे के साथ युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है.कुल्लू जिला के युवक और युवती वोल्वो बस में सवार होकर चिट्टे की खेप अपने घर की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन सुंदरनगर पुलिस ने इन दोनों को नाके के दौरान धर दबोचा।

आरोपियों में हनीश ठाकुर निवासी जिला कुल्लू तथा अंशिता नेगी निवासी मनाली, जिला कुल्लू शामिल हैंपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम ने पुंघ फोरलेन क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था. इस दौरान मनाली जा रही एक प्राईवेट लग्जरी बस को चैकिंग के लिए रोका गया तो उसमें सवार युवक और युवती से 143.180 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी मंडी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है. चिट्टे की सप्लाई के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मंडी पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चला रही है और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता निषाद की सराहना की : एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता है निषाद कुमार

शिमला : चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ के अब आसानी से होंगे दर्शन: DC हेमराज बैरवा

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास कर्मचारियों ने जताया जिलाधीश का आभार हमीरपुर 21 अक्तूबर। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक : नहीं आता था तैरना, एक की डूबने से गई जान

कांगड़ा।  पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पंजाब से आए 3 युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!