शिमला में लिफ्ट के समीप ‘हिमाचल हाट’ की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी : एसएचजी की महिलाओं को विपणन और आजीविका मंच होगा उपलब्ध -मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में लिफ्ट के समीप ‘हिमाचल हाट’ की आधारशिला रखी। दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाला यह हिमाचल हाट प्रमाणिक हिमाचली उत्पादों को प्रदर्शित करने वाला एक जीवंत बाजार होगा। साथ ही हिम ईरा ब्रांड के तहत ग्रामीण उद्यमियों, विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों की आय, पहचान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।
हिमाचल हाट को 24-25 दुकानों वाले एक आधुनिक तन्य संरचना के रूप में विकसित किया जाएगा। यह हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों के स्वयं सहायता समूहों को आवंटित की जाएगी। यहां ग्रामीण कला और शिल्प, हथकरघा, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों और पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे, जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक स्थायी विपणन और आजीविका मंच उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों का हिम ईरा ब्रांड के तहत विपणन द्वारा सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, कि इन उत्पादों की बिक्री से स्वयं सहायता समूहों को पहले ही 25 लाख रुपये की आय हो चुकी है, जिसके आने वाले समय में काफी बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को फूड वैन भी उपलब्ध करवाई हैं, जिससे उन्हें लगभग 50,000 रुपये प्रति माह की आय हो रही है, और जल्द ही 60 अतिरिक्त फूड वैन वितरित करने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिमला में लोगों के लिए सुविधाओं के उन्नयन के दृष्टिगत काम कर रही है, जिसमें विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए 145 करोड़ रुपये की लागत से एक यूटिलिटी डक्ट का निर्माण भी शामिल है। शहर में चौबीसों घंटे पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि यातायात की भीड़भाड़ को कम करने के लिए सर्कुलर रोड को डबल-लेन में बदलने का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है और इन प्रयासों के परिणाम जल्द ही जनता के सामने आएंगे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल हाट ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के मुख्यमंत्री के दूरदर्शी दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह हाट 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा और इसे आठ माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के लिए महापौर सुरेंद्र चौहान और नगर निगम शिमला का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, सचिव राजेश शर्मा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के निदेशक राघव शर्मा, एसआरएलएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल में पढ़ती है बेटी : छात्राओं से टीचर ने कर दी घिनौनी हरकतें

रोहित भदसाली। मंडी :   अपनी बेटी की उम्र की छात्राओं से कैसे एक शिक्षक छेड़छाड़ और अशलील बातें कर सकता है? जिन छात्राओं से टीचर ने घिनौरी हरकतें की हैं, उसकी बेटी और बेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना की तैयारियों का डीसी अपूर्व देवगन ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जोगिंदर नगर, 8 मई।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज चौंतड़ा तथा जोगिंदर नगर में स्थापित ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग हॉल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वर्ष 2026 में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक सोलन में पदोन्नति घोटाले के आरोप मिलीभगत और अनियमितताओं पर उठे सवाल

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक, सोलन से जुड़ा एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने बैंकिंग व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कॉलेज छात्रा ने रावी नदी में कूदकर दे दी जान

एएम नाथ। चंबा/ पठानकोट : कॉलेज छात्रा ने रावी नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। रिया (20) पुत्री महिंद्र कुमार निवासी गांव भरियां, डाकघर कुपाहड़ा बुधवार सुबह घर से चंबा कॉलेज के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!