आय से अधिक संपत्ति मामले में वरिष्ठ भाजपा विधायक पर विजिलेंस का शिकंजा :धर्मशाला में FIR दर्ज, करोड़ों की संपत्तियों और आय के स्रोतों की होगी जांच

by

पूर्व विधायक के बाद अब मौजूदा भाजपा विधायक पर कार्रवाई, राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा

एएम नाथ। धर्मशाला : .प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामलों पर विजिलेंस की कार्रवाई तेज हो गई है। देहरा के पूर्व विधायक के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग और धोखाधड़ी के मामले के बाद अब कांगड़ा जिले के एक वरिष्ठ भाजपा विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने धर्मशाला थाना में प्राथमिकी (एफआईआर संख्या 6/26) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संबंधित विधायक पर अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है। जांच एजेंसियां विधायक के आय के स्रोत, बैंक खातों, निवेश, चल-अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल कर रही हैं। बताया जा रहा है कि विधायक के आलीशान आवास सहित अन्य संपत्तियों का विभिन्न एजेंसियों से मूल्यांकन कराया गया, जिसके आधार पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भी अपनी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की है। इन दस्तावेजों के आधार पर विजिलेंस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
सूत्रों के अनुसार एफआईआर दर्ज होने के बाद अब विजिलेंस ब्यूरो संपत्तियों से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया में है। जांच के दौरान संबंधित विभागों और वित्तीय संस्थानों से भी आवश्यक जानकारी ली जा सकती है।
इस कार्रवाई के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं, क्योंकि संबंधित भाजपा विधायक और वर्तमान सुक्खू सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर लंबे समय से टकराव की स्थिति रही है। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई उपलब्ध दस्तावेजों, तथ्यों और प्रारंभिक जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल विजिलेंस के अधिकारी मामले पर आधिकारिक टिप्पणी करने से बच रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि या स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स के लिए कदमताल तेज, कंपनियों ने दी प्रेजेंटेशन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स संचालित करने को लेकर कदमताल तेज हो गई है। कुटलैहड़ टूरिज्म डेवेलप्मेंट सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से आमंत्रित किए गए एक्सप्रेशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 9 से 11 दिसम्बर तक मंडी के दौरे पर

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंडी में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल एएम नाथ। मंडी : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 9 से 11 दिसम्बर तक मंडी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15...
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बुल्ला में खंड स्तरीय युवा उत्सव अब 8 नवंबर को

ऊना, 26 अक्तूबर: गोंदपुर बुल्ला में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले खंड स्तरीय युवा उत्सव को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना ने दी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!