धर्मशाला में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए मिली स्वीकृति: डीसी डा.निपुण जिंदल

by

जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में होगी नशा मुक्ति क्लीनिक की सुविधा
नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को भी किया जा रहा है चिह्न्ति
धर्मशाला, 17 अक्तूबर। धर्मशाला के प्रयास भवन में आधुनिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए स्वीकृति मिली है इसमें इंडोर तथा आउटडोर दोनों ही तरह की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त डा.निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि उपायुक्त ने कहा कि जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में भी नशा मुक्ति क्लीनिक आरंभ करने के लिए प्रक्रिया आरंभ की जा रही है ताकि लोगों को नशे से बचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नशा निवारण और पुनर्वास केंद्रों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार तथा शनिवार को सांय दो बजे से चार बजे तक कांगड़ा जिला के जोनल अस्पताल धर्मशाला के साथ सिविल अस्पताल ज्वालामुखी, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर, इंदौरा और पालमपुर में नशा मुक्ति क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक नशे की चपेट में आए रोगियों का चेकअप कर रहे हैं तथा आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में नशे की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्न्ति किया जा रहा है इस के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा चिह्न्ति क्षेत्रों में नशा निवारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा पुलिस की ओर से निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से संवाद कार्यक्रम भी आरंभ किया गया है जिसके तहत चयनित 152 स्कूलों में विभिन्न समूहों द्वारा 236 के करीब कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार के साथ साथ आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है क्योंकि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलेगा तो वे बेहतर भविष्य की ओर से बढ़ सकते हैं तथा समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान नहीं पड़े इस के लिए माह में तीसरे तथा चौथे शनिवार को संवाद के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर की जनता ने आपदा कोष में 14 लाख का दिया अंशदान : आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी: पठानिया

शाहपुर, 05 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी इस के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है ताकि प्रभावितों को किसी भी तरह की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सचिन पायलट और सारा में तलाक : चुनावी हलफनामे में किया खुलासा, दो बेटों की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे

जयपुर: जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी पत्नी सारा पायलट से तलाक ले लिया है। यही नहीं अपने दो बेटों की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद सचिन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन में 175 करोड़ का सहकारी घोटाला : 21 पदाधिकारियों-एजेंटों पर दर्ज किया मामला

एएम नाथ। सोलन :  सोलन शहर में एक और बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में 2016 से सक्रिय ह्यूमन वेलफेयर मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पर हजारों निवेशकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढीकलू रि जोड़ी” गागर, करमु छला रहे हैं काफी लोकप्रिय : जितेन्द्र पंकज शर्मा का नया गाना “राजा तेरे गोरखेया ने” रिलीज

एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश का जिला चंबा अपनी समृद्ध संस्कृति और संगीत के लिए जाना जाता है जिला चंबा के कई गाने बॉलीवुड में भी गाए गए हैं, आज दरबार हॉल में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!