खाटू श्याम, वृंदावन और सालासर की मुफ्त तीर्थ यात्रा भी कराएगी पंजाब सरकार : सीएम भगवंत मान

by

मोहाली : यहां “हर-हर महादेव” के जयकारों और अलौकिक माहौल के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान “एक शाम भगवान शिव दे नाम” भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।

पंजाब को गुरुओं और संतों की पवित्र धरती बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे की भाईचारक सद्भावना, सांझ और आपसी सम्मान की सदियों पुरानी परंपराएँ ही इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के विस्तार का ऐलान

‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के विस्तार का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पहली अगस्त से खाटू श्याम जी, सालासर जी, वृंदावन धाम और ऋषिकेश के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा देगी, जिसका सारा खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी. इसमें श्रद्धालुओं को घर से ले जाने, रहने, खाने-पीने और वापसी की यात्रा का खर्चा शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जहाँ पंजाब में प्यार और एकता है, वहीं फूट डालने वाली ताकतों द्वारा नफरत के बीज बोने की हर कोशिश को सूबे के लोग नाकाम कर देंगे।

एक्स पर साझा की कार्यक्रम की झलकियाँ :  इस पवित्र समागम की कुछ झलकियाँ साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, “मोहाली में ‘एक शाम भगवान शिव दे नाम’ कार्यक्रम में शिरकत की और संगत के अथाह प्यार तथा भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया. पंजाब गुरुओं-पीरों की पवित्र धरती है. हमारी भाईचारक सांझ एक ऐसे सुंदर गुलदस्ते की तरह है, जहाँ प्यार और आपसी एकता की फसल लहराती है, नफरत के बीज नहीं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का भी किया जिक्र : उन्होंने कहा कि “हमारे बुजुर्गों की श्रद्धा और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हम पहली अगस्त से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन और ऋषिकेश के लिए नई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ बसों की शुरुआत कर रहे हैं. आप सरकार आपके टैक्स का पैसा आपकी भलाई के लिए खर्च कर रही है. मुफ्त बिजली, ‘माँवाँ धियाँ सतिकार योजना’ के जरिए महिलाओं को सम्मान और वित्तीय सहायता तथा ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा’ जैसी सुविधाएँ इसी सोच का नतीजा हैं।

22 शहरों में होंगे ‘एक शाम भगवान शिव दे नाम’ कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भगवान शिव की महान विरासत को कायम रखने के मकसद से शुरू किए गए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूरे सूबे में लोगों से भरपूर समर्थन मिला है. सूबा सरकार ने भगवान शिव का संदेश पहुँचाने के लिए सूबे के 22 शहरों में यह कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है. इसका मुख्य मकसद यही है कि सावन के इस पवित्र महीने के दौरान पूरे पंजाब के लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाएँ।

पंजाब की एकता और भाईचारे पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब एक ऐसा सुंदर गुलदस्ता है, जहाँ हर रंग का फूल खिलता है और इस पवित्र धरती पर हर कोई फल-फूलता है. पंजाब की धरती उपजाऊ है, जहाँ नफरत के बीज के अलावा हर तरह का बीज उग सकता है क्योंकि हमारी एकता अटूट है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सभी धर्मों के लोग हर त्योहार मिलकर मनाते हैं, चाहे वह राम नवमी हो, गुरुपर्व हो या ईद. इसलिए पंजाब में भाईचारक सद्भावना और आपसी सांझ के रिश्ते बहुत मजबूत हैं।

धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वालों पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करने वाली फूट डालने वाली ताकतों के मंसूबे पंजाब में कभी सफल नहीं हो सकते. पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का विस्तार किया है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, हरिद्वार, ऋषिकेश, सालासर धाम और खाटू श्याम जी सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं. पहली अगस्त से वृंदावन को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को मुफ्त यात्रा और अन्य सुविधाएँ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार श्रद्धालुओं को मुफ्त यातायात, रहने और खाने-पीने की सुविधाएँ मुहैया करवाती है. श्रद्धालुओं को उनके घरों से ले जाने से लेकर यात्रा के बाद सुरक्षित वापस छोड़ने तक के प्रबंध किए जा रहे हैं।

माँवाँ-धियाँ सतिकार योजना’ का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि सूबे भर की महिलाओं को पहली जुलाई से ‘माँवाँ-धियाँ सतिकार योजना’ के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो गई है. हर पात्र लाभार्थी महिला को 1,000 रुपये प्रति माह, जबकि अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहली जुलाई को 32 लाख महिलाओं ने इसका लाभ उठाया और पहली अगस्त को 40 लाख से अधिक महिलाओं को यह वित्तीय सहायता मिलेगी।

टोल प्लाजा, नौकरियों और मुफ्त बिजली का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि अगर विपक्षी दल कभी सत्ता में आती है तो वह हमारी सरकार द्वारा शुरू किए गए सभी जन-कल्याण कार्यों को बंद कर देगी. जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने 19 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, जिससे आम लोगों की रोजाना लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “युवाओं को पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के साथ 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं. 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को दिन के समय बिजली की आपूर्ति मिल रही है, लगभग 44,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और कई अन्य जन-कल्याण योजनाएँ लागू की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की विशेषताएँ बताईं

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है, जो पंजाब के हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा देती है. पंजाब भारत का पहला ऐसा सूबा है, जो इतनी व्यापक स्वास्थ्य कवरेज दे रहा है, जिससे लोगों पर वित्तीय बोझ काफी कम हुआ है और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित हुई हैं।

650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस ऐतिहासिक पहल का मकसद सूबे के हर परिवार को व्यापक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है. अब तक लोग इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज करवा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द में बाबा रज़ा बली कादरी की याद में वार्षिक मेला 25 जून को

गढ़शंकर: बाबा रज़ा बली कादरी की स्मृति में वार्षिक मेला 25 जून को बाबा रज़ा बली कादरी की दरगाह पर बाबा रज़ा बली कादरी और साईं मशकीन जी मशकीन कादरी देनोवाल खुर्द (गढ़शंकर) में...
article-image
पंजाब , समाचार

सबसे साक्षर जिला होशियारपुर को होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पालदी स्कूल ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना परचम लहराया : जय कृष्ण सिंह रोड़ी माहिलपुर : होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है...
article-image
पंजाब

Faculty Development Programme at LTSU

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/18 June: Faculty Development Programme (FDP) on “Transforming Higher Education through Emerging Technologies and Skill-Based Learning” at Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, featured a series of insightful sessions. S. Nirmal Singh Rayat,...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र को पंजाब में नंबर एक पर लाना हमारी प्राथमिकता : नीलम रौड़ी

गढ़शंकर। पंजाब में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को नंबर वन बनाएंगे। यह शब्द विधायक व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की धर्मपत्नी नीलम रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गलियों और...
Translate »
error: Content is protected !!