अवैध माइनिंग में लिप्त एक जेसीबी सहित एक ट्रैक्टर और तीन ट्रालियां पुलिस ने पकड़ी

by

मोगा :  जिले की धर्मकोट पुलिस ने अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने थाना धर्मकोट क्षेत्र के गांव आदरमान से एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और तीन ट्रालियां पकड़ ली  हैं।

जानकारी के अनुसार सहायक जिला माइनिंग अधिकारी प्रबीन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव आदरमान में अवैध माइनिंग का कार्य चल रहा है। इस संबंध में माइनिंग अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस और माइनिंग अधिकारी बताए गए स्थान पर छापेमारी की। हालांकि, मौके पर मौजूद सभी आरोपी फरार होने में सफल रहे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और तीन ट्रेलियां जब्त की हैं। इस मामले में थाना धर्मकोट पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 की धारा 21 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाषा विभाग की ओर से पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति जिला भाषा कार्यालय, होशियारपुर द्वारा पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की पहली एफआईआर दर्ज : नए कानून के हिसाब से सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में

नई दिल्ली । भारतीय न्याय संहिता के तहत सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में नए कानून के हिसाब से पहली एफआईआर दर्ज हो गई है। देर रात पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने देखा...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा की दाखिला परीक्षा 29 को: प्रिंसिपल रंजू दुग्गल

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र होशियारपुर, 05 अप्रैल: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही...
Translate »
error: Content is protected !!