मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की : जिला में सड़कों के निर्माण और विस्तार पर 591 करोड़ रुपये व्यय किए, सरकार चंबा जिला के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

by
एएम नाथ। चंबा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस  अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा जिला में सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जिला में सड़कों के निर्माण और विस्तार पर 591 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। प्रदेश सरकार चंबा जिला के प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न रहे, इसके लिए प्रदेश सरकार ने चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना और नवीनतम स्वास्थ्य तकनीक उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया है। यहां पर लगभग 158 करोड़ रुपये की लागत से 200 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल विद्यार्थियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर कार्य एवं अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार आधुनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर चंबा जिला की नंदनी को ‘मिस मिंजर क्वीन’ चुना गया।
प्रसिद्ध पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने चंबा चौगान में उपस्थित दर्शकों का अपनी प्रस्तुति से भरपूर मनोरंजन किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर एवं हरदीप सिंह बावा, पूर्व मंत्री आशा कुमारी एवं ठाकुर सिंह भरमौरी, एपीएमसी चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति चंबा के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना एवं अमित भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद सदस्य के लिए 3 तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए 17 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 7 मई । पंचायत चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वीरवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी के समक्ष 3...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर पत्नी होटल में पकड़ी गई दो प्रेमियों के साथ : पति ने की जमकर पिटाई

कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर महिला को उसके पति ने होटल के कमरे में दो युवकों के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए...
Translate »
error: Content is protected !!