गढ़शंकर के चंडीगढ़ चौक का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर रखा गया

by
हलका विधायक ने किया चौक का उद्घाटन
गढ़शंकर :  गढ़शंकर इलाके के राजपूत बिरादरी की लंबे समय से मांग थी कि जिन शूरवीरों ने देश के लिए कुर्बानियां प्रदान की हैं तथा जिन्होंने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखा, उन शूरवीरों की कुर्बानी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। महाराणा प्रताह एक ऐसा योद्धा थे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य का डट कर मुकाबला किया और अकबर जैसे राजा को युद्ध में हराया। जिनकी स्मृति में गढ़शंकर के चंडीगढ़ चौक का नाम महाराणा प्रताप जी के नाम पर रखा गया। जिसका उद्घाटन आम आदमी पार्टी के हलका विधायक जयकिशन रौड़ी ने ज्योति प्रज्लवन एवं रीबन काट कर किया।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप चौक को सुंदर तरीके से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजपूत समुदाय अपनी बहादुरी व वफादारी के लिए जाना जाता है और पंजाब के दोआबा इलाके में राजपूत बिरादरी की संख्या काफी अधिक है।
इस मौके पर राजपूत सभा एवं गढ़शंकर हलके के विभिन्न गांवों से राजपूत संगठन नेता एवं राजपूत करणी सेना द्वारा रोड मार्च का आयोजन करके महाराणा प्रताप को नमन किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

20 रुपये के नकली सिक्कों का बड़ा खेल! 6 महीने में 70 करोड़ चलाने का दावा, पंजाब के सरगना समेत 5 गिरफ्तार

सोनीपत में रोजाना 10-12 हजार नकली सिक्के बनाने की क्षमता का दावा; सहारनपुर में नई फैक्ट्री लगाने की तैयारी के दौरान पुलिस ने दबोचा गिरोह सहारनपुर/सोनीपत। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने 20...
article-image
पंजाब

संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

चंडीगढ़ :  औद्योगिक विकास और निवेश सुविधा के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, ऊर्जा एवं स्थानीय निकाय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने आज इंडस्ट्रियल पार्क,...
article-image
पंजाब

शिक्षा के लिए जीडीपी का सिर्फ 2.44 फीसदी हिस्सेदारी रखना काफी नहीं: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट

डीटीएफ बजट में समानता के आधार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन, ग्रामीण और सीमा क्षेत्र भत्ता बहाली को नामंजूर होई...
Translate »
error: Content is protected !!