चंबा-भरमौर मार्ग पर थार पर गिरा पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौत

by

मेहला क्षेत्र के पास पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, सनरूफ तोड़कर वाहन में घुसा

मेडिकल कॉलेज में श्रद्धालु को मृत घोषित किया, प्रशासन ने यात्रियों को बरसात में सतर्क रहने की दी सलाह

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर मणिमहेश यात्रा के दौरान बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेहला क्षेत्र के पास पहाड़ी से अचानक विशाल पत्थर और मलबा एक थार वाहन पर आ गिरा। हादसे में पंजाब के होशियारपुर निवासी 40 वर्षीय श्रद्धालु माखन सिंह की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य तीन युवक घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के इंदौरा क्षेत्र से चार दोस्त तड़के करीब तीन बजे थार वाहन में सवार होकर मणिमहेश के लिए निकले थे। जब उनका वाहन चंबा के मेहला क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरा। पत्थर वाहन के सनरूफ को तोड़ते हुए सीधे अंदर जा घुसा, जिससे वाहन में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में माखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके तीन साथी भी चोटिल हुए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने माखन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण चंबा सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर अत्यधिक सतर्कता बरतने तथा मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पी.एम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ कार्यक्रम शिमला गेयटी थिएटर में 17 सितंबर को होगा आयोजित : ईरा प्रभात

शिमला 15 सितंबर – नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा मामले विभाग भारत सरकार, एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उघम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर 2023 को शिमला गेयटी थिएटर...
article-image
पंजाब

नीला राशन कार्ड कटने से इलाज न करा पाने वाले गरीब मजदूर की मौत

गढ़शंकर, 4 जनवरी : गढ़शंकर के बीट क्षेत्र के गांव हैबोवाल के 55 वर्षीय गरीब मजदूर सतनाम सिंह पुत्र मेहर सिंह की जान चली गई क्योंकि उसका नीला कार्ड कट जाने के कारण उसे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कोकोवाल मजारी व झूगियां से हैबोवाल तक की सडक़ बनाने की लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

h गढ़शंकर: गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सडक़ और अड्डा झूगियां से हैबावेाल तक की खसता हाल सडक़ को लेकर बीत भलाई कमेटी ने आज गढ़शंकर के एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल को ज्ञापन सौंपा और...
Translate »
error: Content is protected !!