किडनैपिंग : होशियारपुर के 1 डीएसपी, 1 एसएचओ सहित 14 पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

by

होशियारपुर   :  राजस्थान के कोटा में किडनैपिंग के आरोप में  होशियारपुर के DSP और SHO समेत 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया  है।  पंजाब पुलिस पर आरोप है कि  कोटा से 21 साल के युवक को उठाया था उर  उसकी गिरफ्तारी  होशियारपुर में दिखाकर उसके खिलाफ 10 किलोग्राम अफीम रखने का केस दर्ज कर दिया।  युवक हरनूर सिंह में पारवारिक सदसयो  ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के निर्देशो पर  ही कोटा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जिन पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ केस :
किडनैपिंग केस के आरोप में लखबीर सिंह, गुरलाभ सिंह, लाल सिंह, गुरनाम सिंह, महेश शंकर, आरती, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, सुमित कुमार, गुरप्रीत, त्रिलोक सिंह्र, रमन कुमार, जसप्रीत सिंह और एक डीएसपी  को नामजद किया गया है। राजस्थान पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आइपीसी की धारा 365, 343, 394, 120 बी, 115, 167 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 59 के तहत केस दर्ज किया है।
 होशियारपुर में 7 मार्च को पुलिस दुआरा दर्ज केस की इबारत :
  हरनूर सिंह नामक शख्स से 10 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही राजस्थान नंबर की गाड़ी को रोका तो उसमें से 10 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
लोकेशन ट्रेस से खुले भेद :
पंजाब पुलिस 7 मार्च को हरनूर को कोटा से उठाकर ले गई थी।  इसके बाद वह घर नहीं लौटा तो अगले दिन पिता निर्मल सिंह ने थाना कलेरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।  हरनूर के पिता ने एप्पल ID के जरिए लोकेशन ढूंढनी शुरू की तो आखिरी लोकेशन होशियारपुर के एसएसपी के घर की आई।  उसके बाद उन्होंने एक अन्य एसएसपी जरिए पता करवाया तो पता चला कि हरनूर पर होशियारपुर पुलिस ने 10 किलोग्राम अफीम बरामदगी का केस दर्ज है। इस मामले में तुरंत पुलिस ने चालान तक पेश कर दिया। हालांकि अब उस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
सीसीटीवी फुटेज ने पंजाब पुलिस मो फसाया :  हरनूर के पिता को जब हरनूर की गिरफ्तारी होशियारपुर से दिखाई गई है। इसके बाद परिजनों ने पहले उस होटल की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई, जहां पुलिस वाले उनके बेटे को मिले थे और रास्ते में एक होटल में रुककर उन्होंने खाना खाया था, वहां के भी फुटेज निकाले गई । उन्हींनो ने कोटा से होशियारपुर तक के सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाए। जिसके बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी कि होशियारपुर पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया है।
परिजनों का आरोप आइलेट्स के बहाने बुलाया था हरनूर को :
परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने हरनूर को फोन गया था। जिसमें कहा गया कि वह आइलेट्स का काम करते हैं। हमें राजस्थान में कुछ लड़कों की जरूरत है। इसके बाद 21 साल के हरनूर ने क्लार्क होटल में बुला लिया। वहीं से पंजाब पुलिस की टीम उसे उठा लाई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पुलिस वाले एक इनोवा और सरकारी बोलेरो गाड़ी लेकर वहां गई थी।
जिन पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ केस :
किडनैपिंग केस के आरोप में लखवीर सिंह, गुरलाभ सिंह, लाल सिंह, गुरनाम सिंह, महेश शंकर, आरती, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, सुमित कुमार, गुरप्रीत, त्रिलोक सिंह्र, रमन कुमार, जसप्रीत सिंह और एक PPS अफसर (DSP) को नामजद किया गया है। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 365, 343, 394, 120B, 115, 167 और NDPS एक्ट की धारा 59 के तहत केस दर्ज किया है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Plantation is the religion of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 5 : “Pran Daan-Sankalp Sanrakshan Ka” campaign was started in the memory of Swami Shri Alkhanand Maharaj Ji at Alakh Amar Vivechan Pratyakshalay located in Mahilpur on Sunday. On this occasion, Swami...
article-image
पंजाब

लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : लंडा के तीन साथी गिरफ्तार, 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद

जालंधर :  जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट ने लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल...
article-image
पंजाब

पीडब्ल्यूडी विभाग का अजब कारनामा : मूसलाधार बारिश मे बना दी सड़क

माहिलपुर के गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर में बन रही सड़क का मामला माहिलपुर: यहां सड़क बनाते समय पीडब्ल्यूडी विभाग कई बातों का ध्यान रखा जाता है और अक्सर सड़क टूटने का मुख्य कारण...
article-image
पंजाब

महाराज अग्रसेन सेवा शक्ति संगठन पंजाब : रात को 10:00 बजे सारे शहर में जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल

होशियारपुर – अग्रसेन सेवा शक्ति सगठन के सदस्यों ने देर रात रात सरकारी हस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पुरानी सब्जी मंडी, नई दाना मंडी, लेबर शैड, कनक मंडी , धोबी घाट, माहिलपुर अड्डा, प्रभात...
Translate »
error: Content is protected !!