सुंदरनगर में महिला ने लगाया दुष्कर्म और चोरी का आरोप, पति समेत खुद को जान से मारने की धमकी देने का भी दावा

by

एएम नाथ। सुंदरनगर  :   सुंदरनगर में एक महिला ने एक व्यक्ति पर घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने, करीब पांच तोले सोने के आभूषण चोरी करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

महिला के अनुसार, 3 और 4 अगस्त की मध्यरात्रि जीवन नामक व्यक्ति कथित तौर पर जबरन उसके घर के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी उसकी अलमारी से करीब पांच तोले सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में महिला ने अपनी जेठानी सोमावती पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवाया है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मामला गंभीर है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है तथा आरोपी की तलाश कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट: ये सभी आरोप महिला की शिकायत पर आधारित हैं। मामले की सच्चाई पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डल्ला के 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार : 4 टारगेट किलिंग की कोशिशों को टाला

गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या में शामिल होने के कारण आतंकवादी अर्श डल्ला के दो मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में पहनाईं बेड़ियां, बिस्तर बगैर जमीन पर सुलाया….अमेरिका ने कर दिया दादी हरजीत कौर को डिपोर्ट …. सिख संगठनों ने जतायी कड़ी नाराजगी

चंडीगढ़ :  अमेरिका में रहने वाले सिख और प्रवासी वहां की सरकार से बेहद नाराज हैं। नाराजगी की वजह यह है कि तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक इस मुल्क में रहने वालीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धावस्था पेंशन मामलों के भुगतान को डाक  विभाग पंचायत स्तर पर शिविरों का करे आयोजन—विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मामलों   के भुगतान को लेकर  अधिक्षक डाक  विभाग पंचायत स्तर पर  विशेष शिविरों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!