सरहिंद में दर्दनाक सड़क हादसा : तीन कांवड़ियों की मौत, एक गंभीर घायल

by

सरहिंद। सरहिंद जीटी रोड पर दादा मोटर के पास देर रात करीब सवा दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री (उत्तराखंड) से पवित्र जल लेकर कोटकपूरा लौट रहे कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में घायल कांवड़िए की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मृतकों की पहचान महेंद्र पाल, दीपक कुमार और जगदीश मित्तल, सभी जिला फरीदकोट निवासी, के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी टक्कर

मौके पर मौजूद जगसीर सिंह के अनुसार, देर रात करीब दो बजे छह कांवड़िए सरहिंद जीटी रोड से गुजर रहे थे। इनमें से चार कांवड़िए आगे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना सरहिंद के सहायक थानेदार तिलक राज ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में जान गंवाने वाले महेंद्र पाल अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। वह बिजली मैकेनिक का काम करते थे और अपने पीछे पिता, पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं।

दूसरे मृतक जगदीश मित्तल घर में अकेले रहते थे और अविवाहित थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।

तीसरे मृतक दीपक कुमार तलाकशुदा थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई और भाभी हैं।

सरकार से आर्थिक सहायता की मांग

कोटकपूरा के पार्षद ऐरन जोशी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हर साल शहर से बड़ी संख्या में नौजवान गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते हैं। तीन कांवड़ियों की मौत बेहद दुखद है।

उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सरकार से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी अपील की है।

हादसे ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में भाजपा की नशा मुक्त यात्रा का जोरदार स्वागत…..पंजाब से नशा खत्म करना सबसे जरूरी, युवाओं को बचाना बड़ी चुनौती : पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

खन्ना ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर विफल रहने के लगाए आरोप  गढ़शंकर l भारतीय जनता पार्टी की नशा मुक्त पंजाब  जागरूकता यात्रा के गढ़शंकर पहुंचने पर बंगा चौक में...
article-image
पंजाब

अब Ex Mla ने भी कर दिया नवजोत कौर सिद्धू के बयान का समर्थन

चंडीगढ़ : बीजेपी नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने नवजोत कौर सिद्धू के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान का पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!