हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे गांव भंडियार के काबड़िऐं , कल शिवलिंग पर करेंगे जलाभिषेक

by

बोल बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र, कांवड़ यात्रियों में दिखा उत्साह

गढ़शंकर। सावन के पावन महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में गांव भंडियार के काबड़िऐं रिकी सरपंच, ईशान राणा , लकी राणा , निकू राणा, आकेश राणा, रानू राणा, रॉकी राण, रमन राणा भी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस पहुंच गए हैं। कांवड़ यात्रियों में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है।
कांवड़ यात्रियों ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर अपनी यात्रा पूरी की। अब कल भगवान शिव के शिवलिंग पर विधि-विधान के साथ गंगाजल चढ़ाकर जलाभिषेक किया जाएगा।** इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है।

कांवड़ यात्रियों के लौटने पर क्षेत्र में हर हर महादेव’ और ‘बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ यात्री अब कल शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेंहिंदवानी में रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित : सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी की स्मृति को समर्पित सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी की स्मृति को समर्पित एक रक्तदान शिविर लगाया रक्तदान शिविर

गढ़शंकर, 19 फरवरी  : मेंहिंदवानी गांव की धर्मशाला में जिला रेड क्रॉस सोसायटी के नेतृत्व और ब्लड डोनर काउंसिल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सचिन पायलट और सारा में तलाक : चुनावी हलफनामे में किया खुलासा, दो बेटों की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे

जयपुर: जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी पत्नी सारा पायलट से तलाक ले लिया है। यही नहीं अपने दो बेटों की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद सचिन...
article-image
पंजाब

पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटर्स को दबोचा : 561 ग्राम हेरोइन, लाखों रुपये बरामद

अमृतसर। पंजाब पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन में सहयोग करने वाले दो हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!