गांवों में शहर जैसी सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : CM सुक्खू

by

मुख्यमंत्री ने शिमला से किया नेरवा अग्निशमन चौकी का वर्चुअल लोकार्पण, 55 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

एएम नाथ। शिमला :  10 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला शिमला के नेरवा में नवस्थापित अग्निशमन चौकी का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार गांवों में रहने वाले लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक शहर जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेरवा में स्थापित अग्निशमन चौकी केवल आग की घटनाओं से निपटने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भारी बारिश, भूस्खलन और अन्य आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

55 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेरवा अग्निशमन चौकी से क्षेत्र के करीब 55 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। चौकी के लिए जल्द ही दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पारंपरिक लकड़ी के मकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बहुमूल्य सेब बगीचों को आग लगने की स्थिति में समय रहते सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।

पहले आग अथवा अन्य आपदा की स्थिति में नेरवा क्षेत्र के लिए चौपाल, देहा, ठियोग और शिमला से अग्निशमन वाहन भेजने पड़ते थे। दूरी अधिक होने के कारण इन वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में कई घंटे लग जाते थे। अब स्थानीय स्तर पर अग्निशमन चौकी स्थापित होने से आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

17 नए पद स्वीकृत, 59 लाख रुपये का वाटर टेंडर

मुख्यमंत्री ने बताया कि अग्निशमन चौकी नेरवा के सुचारू संचालन के लिए 17 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा दो नए अग्निशमन वाहन भी स्वीकृत किए गए हैं।

अग्निशमन विभाग की ओर से एक वाटर टेंडर टाइप-बी भी आवंटित किया गया है, जिसकी खरीद पर करीब 59 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

गांवों में बेहतर सुविधाओं पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं उनके घर-द्वार के करीब उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मिल्क प्लांट स्थापित करने के लिए आवश्यक धनराशि राज्य सरकार उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए एफसीए की अनुमति प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चौपाल मिनी सचिवालय के लिए दो करोड़ रुपये तथा नेरवा और कुपवी मिनी सचिवालयों के लिए दो-दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

रजनीश किमटा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

नेरवा में मौजूद कांग्रेस नेता रजनीश किमटा ने अग्निशमन चौकी के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है और इस चौकी से नेरवा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में चौपाल विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं। किमटा ने मुख्यमंत्री को चौपाल विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, डीजी (होमगार्ड) सतवंत अटवाल सहित अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टाइपिस्ट को 10,000 रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

बठिंडा   : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बठिंडा जिला अदालत परिसर में कार्यरत टाइपिस्ट दीपक कुमार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते...
article-image
पंजाब

आप सरकार की बेशर्मी भरी महिलाओं से धोखाधड़ी है, आप ने 60,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल 6,000 रुपये दे रहे :

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय गुरपाल नागरा तथा अजीत गिल का सम्मान…..ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी ने

गढ़शंकार।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में योगदान डालने वाले टूर्नामेंट कमेटी के सहयोगी समाजसेवी गुरपाल सिंह नागरा कनाडा तथा अजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!