अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों को केवल ढिल्लों ने किया खारिज…. पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी BJP

by

रूपनगर :  भाजपा प्रदेश विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं। रूपनगर में सोमवार को भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने साफ किया कि पार्टी की ओर से अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

पत्रकार वार्ता दौरान केवल सिंह  ढिल्लों ने अकाली दल के सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बाद गठबंधन की संभावनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री सभी के हैं। सुखबीर बादल के भी हैं। सुखबीर पंजाब और अकाली दल के बड़े नेता हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात में पंजाब के मुद्दों पर ही बात की होगी। प्रेस कान्फ्रेंस में अवैध माइनिंग पर पूछे गए सवाल के संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि यह बात अब किसी से छिपी नहीं है कि रूपनगर पंजाब में माइनिंग का गढ़ बन चुका है, जहां बरसात के मौसम में भी सरेआम बेरोकटोक माइनिंग चल रही है।इस दौरान उनसे जगतार सिंह हवारा को जेल से पैरोल दिलाने संबंधी कई राजनीतिक दलों की मांग पर भाजपा का पक्ष पूछे जाने पर ढिल्लो का कहना था कि उनकी पार्टी पंजाब के लोगों के साथ है और पार्टी हाईकमान का जो पक्ष होगा, वो पंजाब के हित में ही होगा।

चार साल पहले तक साठ साल के शासन के बाद प्रदेश पर ढाई लाख करोड़ का कर्ज था ,जोकि अब बढ़कर साढ़े चार लाख करोड़ यानि दोगुना हो चुका है। इस पर परेशानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज और ले लिया है।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा व जिले के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोमवार को नवांशहर और मंगलवार को गढ़शंकर कार्यालय में आयोजित होगा ग्लोबल स्टडी वीज़ा सेमिनार : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर/ नवांशहर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि 13 जुलाई को नवांशहर और 14 जुलाई को गढ़शंकर कार्यालय में ग्लोबल स्टडी वीज़ा सेमिनार आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले में चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने...
article-image
पंजाब

मिस तीज बनी जगजीत कौर, गिद्दे में बढ़िया सर्बश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भी जीता खिताब : महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज मानसोवाल में मनाया तीज उत्सव

ओवर ऑल परफॉर्मेंस में खिताब मुस्कान को मिला गढ़शंकर :  महाराज ब्रह्मा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज, मानसोवाल में तीज उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।  जिसकी शुरुआत सभी स्टाफ...
article-image
पंजाब

रमनदीप कौर प्रथम,मनीषा पुत्री द्वितीय तथा लवप्रीत तृतीय :डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.काॅम. पांचवें भाग का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.काम. पांचवें भाग का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा रमनदीप कौर पुत्री चमन लाल ने 463 अंक...
Translate »
error: Content is protected !!