शाहपुर में एफसीआई स्टील साइलो खोलने की मांग, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले विधायक केवल सिंह पठानिया

by

दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के समक्ष रखा शाहपुर के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव
धर्मशाला 11 अगस्त। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गेहूं एवं चावल के भंडारण के लिए भारतीय खाद्य निगम के आधुनिक स्टील साइलो खोलने की मांग रखी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में कहा कि शाहपुर में आधुनिक वैज्ञानिक भंडारण सुविधा स्थापित होने से किसानों तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। स्टील साइलो के माध्यम से अनाज का बेहतर एवं सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित होने के साथ फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि एफसीआई द्वारा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख कृषि उत्पादक राज्यों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत अत्याधुनिक स्टील साइलो स्थापित किए गए हैं। इसी तर्ज पर शाहपुर में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।

पठानिया ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हिमाचल प्रदेश में ऊना में आलू प्रसंस्करण केंद्र, नादौन में स्पाइस पार्क तथा कांगड़ा में किन्नू प्रसंस्करण केंद्र जैसे प्रोजेक्ट भी विचाराधीन हैं। ऐसे में शाहपुर में एफसीआई साइलो की स्थापना खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े इन प्रयासों को और गति प्रदान कर सकती है।

विधायक ने केंद्रीय मंत्री से जनहित में शाहपुर में गेहूं और चावल के लिए एफसीआई स्टील साइलो खोलने को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन, भंडारण एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को भी बेहतर बाजार व्यवस्था उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में होगा, लोग गलत जगह अपने जीवन भर की कमाई इन्वेस्ट न करें :

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुए फ्रॉड के मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। प्रदेश में हुए क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड के मामले में पता चला है कि फोरलेन निर्माण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनो यूरिया के उपयोग को किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

ऊना: इफको नैनो यूरिया के उपयोग पर किसानों के लिए जिला ऊना के हम्बोली, भैरा, नंगल खुर्द व मानुवाल तथा कांगड़-बढे़ड़ा में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नैनो उर्वरक के उपयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

188 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ का आयोजन : शिक्षा मंत्री ने थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत

शिमला, 01 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थुंदल में आयोजित ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ठौड़ माता थुंदल नास शांत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने पंतेहड़ी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वन विभाग को दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 06 अगस्त। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने वीरवार को ग्राम पंचायत जटेहड़ी के गांव पंतेहड़ी का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं को जाना।...
Translate »
error: Content is protected !!