नूरपुर पुलिस की कार्रवाई; 1.524 किलोग्राम चरस/कैनाबिस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

by

नूरपुर, 12 अगस्त :  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA विंग नूरपुर की टीम ने गांव सिरत क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए *1.524 किलोग्राम चरस/कैनाबिस* बरामद की है।

दिनांक 12.08.2026 को पुलिस टीम गश्त एवं नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि हेम राज पुत्र पुरिया राम, निवासी आंजी, शिमला, हाल निवासी सिरत, तहसील इंदौरा, एक कैरी बैग में भारी मात्रा में चरस लेकर सिरत की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है तथा इसे बेचने की फिराक में है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्ति को काबू किया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके कब्जे में मौजूद कैरी बैग की तलाशी लेने पर काले रंग के पॉलीथीन लिफाफे में चरस/कैनाबिस बरामद हुई। डिजिटल तराजू से वजन करने पर कुल *1.524 किलोग्राम चरस/कैनाबिस* पाई गई। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया।

इस संबंध में *पुलिस थाना डमटाल में अभियोग संख्या 132/2026 दिनांक 12.08.2026, अधीन धारा 20, 29-61-85 ND&PS Act, 1985* के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की आगामी जांच जारी है तथा मादक पदार्थ की आपूर्ति एवं इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे : हिमाचल में पंचायत से बीपीएल प्रमाणपत्र नहीं ले पाएगा

एएम नाथ। चंबा :  बीपीएल कार्ड के भी अब गरीब परिवारों को 50 से 60 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। अनिशुल्क मिलने वाले बीपीएल प्रमाणपत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय …12 वर्ष या उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके 1,386 पात्र वाटर गार्ड्स को जल शक्ति विभाग में पंप अटेंडेंट के रूप में नियुक्त करने का निर्णय

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 31 दिसंबर 2024 तक 12 वर्ष या उससे अधिक की सेवा अवधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान दिवस पर रहेगा सवेतन अवकाश : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मतदान वाले दिन 26 मई (प्रथम चरण), 28 मई (द्वितीय चरण) तथा 30 मई (तृतीय चरण) को राज्य सरकार द्वारा सवेतन अवकाश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम – शिक्षा के अलावा खेल तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व दें विधार्थी : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे स्कूल के मेधावी एएम नाथ। (सिंहुता) चम्बा :  शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व देते हुए विधार्थी इनमें ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें...
Translate »
error: Content is protected !!