पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, छोटा भाई भी घायल

by

कपूरथला। जिले के गांव बिशनपुर जट्टां में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा (24) पुत्र सोढी, निवासी बिशनपुर जट्टां के रूप में हुई है। हमले में उसका छोटा भाई हर्षदीप भी गोली लगने से घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया।

वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. शीतल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

डीएसपी डॉ. शीतल सिंह के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

पुलिस पुरानी रंजिश सहित वारदात के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत मामले में अगली सुनवाई 25 सितंबर को, किसानों पर दिए बयान का विरोध

नई दिल्‍ली :  अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध्र प्रस्तुत परिवाद में मंगलवार को प्रार्थी के बयान नहीं हो सके। आगरा की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर...
article-image
पंजाब

*A book presents a fascinating

Exclusive conversation with publisher Dr. Parminder Singh Shonki regarding the book *Jalandhar/ April 13/Daljeet Ajnoha : Following the historical documentation of the unparalleled heritage of undivided Punjab, which was partitioned during the forties, a...
article-image
पंजाब

जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध: कोमल मित्तल

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स...
article-image
पंजाब

पेट्रोल पंप के मुनीम ने किया 61 लाख का गबन : मालिक को फंसाने की रची साजिश ,पेट्रोल पंप का पैसा अपने खाते में डाला

पटियाला :  पातड़ां के एक पेट्रोल पंप के मुनीम ने मालिक को भरोसे का फायदा उठाकर कंपनी का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। 61 लाख रुपए का गबन करने वाले समाना निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!