चंबा के तीसा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी 27.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात,

by
25.14 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन, लेसुई में 1.32 करोड़ के पेयजल कार्य तथा भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण,
एएम नाथ। चंबा  : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा जिला के तीसा क्षेत्र को जल शक्ति विभाग की 27.54 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सगुआं में गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत लेसुई में पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्य तथा भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।May be an image of text
उप मुख्यमंत्री ने 25.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गुनू-घराट से पुखरोटू उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से ग्राम पंचायत मसरूंड, हमल, डुलहर, पुखरी, कंदला, झुलाड़ा, निहुई, टिकरी एवं प्राहवी की 9 पंचायतों के 26 गांवों को लाभ मिलेगा। योजना के माध्यम से करीब 16,333 लोगों को बेहतर एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत लेसुई में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन कार्यों का भी उद्घाटन किया। इन कार्यों से लेसुई पंचायत के विभिन्न गांवों की करीब 3,000 आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा मिलेगी।May be an image of temple, dais and text
*भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नए कार्यालय भवन का लोकार्पण*
उप मुख्यमंत्री ने भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल तीसा के 1.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन से विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को जल शक्ति विभाग से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सगुआं में पेयजल योजनाओं का शुभारंभ करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पेयजल ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पुरानी योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके।May be an image of dais and text that says "दहेश जल AC पलमेव औवबान গল सात विभाग हिमाचल प्रदेश मं्डल तीसा श्री मुकेश अगनिहोत्री माननीय उप- मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश आपका हार्दिक स्वागत करता है"
उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दूरदराज के गांवों तक भी बेहतर पेयजल सुविधाएं पहुंचें और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी, विधायक नीरज नैय्यर व विधायक डॉ हंसराज, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम अजय वर्मा, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी यशवंत सिंह खन्ना, अमित भरमौरी और धर्मेंद्र धामी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिंद्र पाल, महासचिव रमेश ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एसपी विजय सकलानी, मुख्य अभियंता जल शक्ति दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी पंकज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बनाया जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

युवाओं में कौशल विकास के लिए आउटरीच कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन गुज्जर जनजाति के धारों में प्रवास के चलते बच्चों की शिक्षा में अल्पविराम का किया जाए समाधान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ननखड़ी में सीए स्टोर खोलने के किए जायेंगे हर संभव प्रयास: लोक निर्माण मंत्री : विक्रमादित्य सिंह ने की ननखड़ी में आयोजित नागरिक अभिनंदन अध्यक्षता की

शिमला, 05 जुलाई – ननखड़ी में सीए स्टोर खोलने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे ताकि क्षेत्र के किसानों को सेब के भंडारण के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो। यह बात आज लोक निर्माण,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मॉनसून की बारिश में देरी.. पहले ही पंजाब-हरियाणा तक पूरे उत्तर भारत को भिगोएंगे बादल : जानें कहां कब होगी बारिश

नई दिल्ली : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून भी थोड़ा रूठा नजर आ रहा है. मॉनसून 26 मई को अनुमान के अनुसार, केरल के तट तक नहीं पहुंचा. भारत मौसम विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर 2,000 करोड़ रुपये का बोझ घटेगा

अमित शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में हिमाचल की बड़ी जीत, किशाऊ परियोजना को मिली नई गति सुक्खू की मजबूत पैरवी रंग लाई, 422 मेगावाट किशाऊ बांध निर्माण का मार्ग प्रशस्त एएम नाथ। नई...
Translate »
error: Content is protected !!