जंगल से खैर चोरी करते धरे चोर, तीन गिरफ्तार टिप्परी निवासी तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा मौका से फरार

by

कार से खैर के 12 मोच्छे बरामद, वन विभाग ने डमटाल थाना में दर्ज करवाया मामला
डमटाल। वन मंडल नूरपुर के तहत डमटाल क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने आधी रात जंगल से खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जबकि एक आरोपी मौका से फरार हो गया। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार वन रक्षक बलविंद्र सिंह, इंचार्ज बीट डमटाल, अपनी टीम के साथ रात्रि करीब 12:30 बजे डमटाल हिलटॉप मंदिर के समीप जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जंगल में कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। उन्होंने इसकी सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदौरा अब्दुल हमीद को फोन के माध्यम से दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने टीम को सतर्कता और सुरक्षा के साथ नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के निर्देश दिए।
इसी दौरान एक कार जंगल की तरफ जाती दिखाई दी। वन रक्षक और वन मित्र भी जंगल की ओर गए, जहां उन्होंने देखा कि चार लोग खैर की लकड़ी के मोच्छे कार में लोड कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र हरदीप सिंह, उम्र 28 वर्ष, मरीद दीन पुत्र यूसुफ, उम्र 31 वर्ष तथा सुनील कुमार पुत्र दास चंद, तीनों निवासी गांव टिप्परी, डाकघर लोधवां, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान अमित कुमार निवासी नंगल, तहसील व जिला पठानकोट के रूप में बताई गई है। वन विभाग ने फरार आरोपी के संबंध में पठानकोट पुलिस को भी सूचना दे दी है।
वन विभाग की टीम ने मौके से कार नंबर PB 06 AJ 0878 में लोड किए गए खैर की लकड़ी के 12 मोच्छे बरामद किए। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों और कार को वन परिक्षेत्र कार्यालय भदरोया लाया गया। बाद में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, जहां वन रक्षक बलविंद्र सिंह ने तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
वन रक्षक बलविंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश के लिए संबंधित पुलिस को सूचना दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, मंत्री ने मैदान में किया निरीक्षण

एएम नाथ। मंडी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी ने आज पड्डल मैदान में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनयू विवाद की गूंज शिमला तक !11 छात्राओं के आरोपों पर गरमाई सियासत ; शिमला में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला बोल

डेजी ठाकुर ने राहुल गांधी से मांगा जवाब, कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग शिमला। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 11 छात्राओं की ओर से लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिएः मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का निरीक्षण किया एएम नाथ। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-2026 में एंटी चिट्टा अभियान के तहत होंगे नुक्कड़ नाटक

युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया जाएगा संदेश : मुकेश रेपस्वाल एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के दौरान युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के...
Translate »
error: Content is protected !!