HRTC बस में 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार

by

कांगड़ा CIA टीम की कार्रवाई, चंबी पुल के पास बस से पकड़े दो संदिग्ध

एएम नाथ। शाहपुर :  कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र के चंबी पुराने पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान HRTC बस से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना शाहपुर में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार रविवार को CIA टीम ने चंबी के पुराने पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान कटरा से संधोल की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर HP 67 7395 को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार दो संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ बस टिकटों को भी कब्जे में लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल (19) निवासी गांव व डाकघर चविंडा देवी, तहसील मजीठा, थाना कथूनंगल, जिला अमृतसर तथा आलोक कुमार (25) निवासी चविंडा देवी, तहसील मजीठा, थाना कथूनंगल, जिला अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। साथ ही पुलिस नशे की तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जांच के आधार पर अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्षिक भंडारा 31 अगस्त को करवाया जाएगा : महंत गुरचरण दास

वार्षिक भंडारे को समर्पित देवी भागवत महा पुराण पाठ निरंतर जारी *जागरण के अवसर पर ज्योति माता चिंतपूर्णी मंदिर से लाई जाएगी/महंत गुरचरण दास होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव बजरावर के प्राचीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छह आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी किए हैं। तैनात का इंतजार कर रहे आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा को एडीओ(नागरिक) अंब और प्रियांशु खत्री को एसडीओ चंबा लगाया...
पंजाब

रात को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल से दवा लेकर आते समय तीन युवकों बाइक छीना

 माहिलपुर – सिविल अस्पताल माहिलपुर से रात को दवा लेकर जा रहे व्यक्ति से तीन बाइक सवार युवकों ने बाइक छीना। चब्बेवाल पुलिस ने किया मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को गुलजिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!