दूल्हे को युवक ने पीठ पर उठाकर पार कराया उफनता नाला : पुल नहीं होने पर उठे सवाल

by

एएम नाथ । चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी जान की परवाह किए बिना उफनते नाले में उतरकर दूल्हे को पीठ पर बैठाकर दूसरी तरफ ले जाता दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम सुरेश कुमार है। वीडियो वायरल होने के बाद बडग्राम पंचायत के लोगों की सालों पुरानी परेशानी भी सामने आ गई है।

बताया जा रहा है कि भरमौर के बडग्राम क्षेत्र में देर रात बादल फटने के बाद पलानी नाला अचानक उफान पर आ गया। देखते ही देखते शांत दिखने वाला नाला तेज बहाव वाली खतरनाक धारा में बदल गया। इस दौरान बारात और ग्रामीण नाले के दोनों ओर फंस गए। हालात इतने बिगड़ गए कि नाले को पार करना जान जोखिम में डालने के बराबर हो गया।

सुरेश कुमार ने दिया साहस का परिचय

इस मुश्किल वक्त में मलकौता के रहने वाले सुरेश कुमार ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने दूल्हे को अपनी पीठ पर बैठाया और तेज बहाव के बीच नाला पार कराकर उसे सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंचाया। यह नजारा कुछ देर के लिए ऐसा था कि वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने सुरेश के इस हौसले की जमकर तारीफ की। अगर उस वक्त पानी का बहाव थोड़ा और तेज हो जाता तो दोनों की जान मुश्किल में पड़ सकती थी।

इस घटना का वीडियो मंजु क्षत्रिय ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। रात का अंधेरा, तेज बहता पानी और उसके बीच दूल्हे को पीठ पर उठाकर नाला पार करते सुरेश का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्त वहां हालात कितने खतरनाक रहे होंगे।

पुल नहीं होने पर उठे सवाल

इस घटना ने बडग्राम पंचायत के लोगों की वर्षों पुरानी परेशानी भी सामने ला दी है। ग्रामीणों के अनुसार पलानी नाले पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में आवाजाही हमेशा जोखिम भरी रहती है। सामान्य दिनों में किसी तरह लोग नाला पार कर लेते हैं लेकिन बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं के दौरान यही रास्ता जानलेवा बन जाता है।

ग्रामीण लंबे समय से यहां पक्का पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार किसी सुरेश कुमार के हौसले के भरोसे लोगों की जान नहीं बचाई जा सकती। प्रशासन को हादसा होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते पुल बनवा देना चाहिए, ताकि अगली बार किसी दूल्हे या ग्रामीण को उफनते नाले को पार करने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च को: कुलवीर सिंह

गढ़शंकर, 13 मार्च (रानबाबा हमीरा जी का 31वां सालाना मेला 15 मार्च ‌दिन रविवार को गांव गढ़ी मानसोवाल में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष कुलवीर...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम गढ़शंकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

गढ़शंकर : देश की सेवा व रक्षा में अपने जीवन का अहम योगदान देने वाले भूतपूर्व सैनिक अपनी पेंशन संबंधित मांगों को लेकर सड़कों पर है और सरकार से वन रैंक वन पेंशन की...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने ओवरऑल ट्रॉफी सहित 10 स्वर्ण पदक जीते

गढ़शंकर,  16 सितम्बर: 13 सितम्बर से सितम्बर 2024 तक प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में आयोजित हुए सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर-18 में क्षेत्र के विख्यात स्कूल दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के खिलाड़ियों ने अंडर-19 में...
article-image
पंजाब , समाचार

साढ़े आठ करोड़ की लूट : मोना उर्फ डाकू हसीना और उसका पति जसविंदर सिंह उत्तराखंड से गिरफ्तार

लुधियाना : सीएमएस कंपनी से साढ़े आठ करोड़ की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मोना उर्फ डाकू हसीना और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड से लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!