सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने तथा किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

by
भराड़ीघाट में ‘द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा’ के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण
एएम नाथ। अर्की  :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सहकारी सभाएं जहां क्षेत्र की आर्थिकी को और मज़बूत बना रहा है वहीं ग्रामीण युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के बेहतर अवसर भी प्रदान कर रहा है। संजय अवस्थी ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन के भराड़ीघाट में ‘द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा’ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने तथा किसानों और आमजन को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा नवनिर्मित भवन के माध्यम से सभा के कार्यों का बेहतर एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा तथा क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मज़बूत करना तथा विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की गई है जिसका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ौतरी, प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली फसलों जैसे मक्की, गेंहू व हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों व पशुपालकों को उनके उत्पादों को सही दाम दिलाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
संजय अवस्थी ने आमजन को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्य से क्षेत्र में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए एक सामूहिक बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कार्य वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा ताकि क्षेत्र में कोई दुर्घटना न हो।
उन्होंने जागृति युवा मण्डल गतेड़ को 21 हज़ार रुपए, ग्राम पंचायत क्यारड़ को 30 और ग्राम पंचायत दसेरन को 20 सोलर लाइट देने, सेवा सहकारी सभा भवन के साथ पानी की पुलिया लगाने के लिए 1.73 लाख रुपए तथा नलाग मोक्षधाम के निर्माण कार्य के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने महिला मण्डल गतेड़, खड़ौन, आली कल्लर, डिनन तथा कूंद को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा के प्रधान हरीश कुमार भारद्वाज, जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सोलन के निदेशक धर्म पाल, ग्राम पंचायत दसेरन की प्रधान तारा ठाकुर, ग्राम पंचायत क्यारड की प्रधान मीरा ठाकुर, ग्राम पंचायत दसेरन के उप प्रधान कुलदीप शर्मा, अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, महिला मण्डल गतेड़ की प्रधान कांता देवी, महिला मण्डल खड़ौन की प्रधान कमला देवी, महिला मण्डल आली कल्लर की प्रधान फुला देवी, महिला मण्डल डिनन की प्रधान राधा शर्मा तथा महिला मण्डल कूंद की प्रधान जया देवी, कांग्रेस पार्टी के रमेश ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियंता संदीप कुमार, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेमलाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की मदद पर आभार जताना सीखे कांग्रेस के नेता हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। लाहौल/केलांग :  प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के सामने नया संकट! तीन महीने पहले भंग हुई थी कार्यकारिणी : मंत्री चंद्र कुमार ने कहा था कांग्रेस का संगठन पैरालाइज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन पैरालाइज हो गया है. यह कोई और नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार कह रहे हैं. चंद्र कुमार हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगठन ने हमेशा कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया : त्रिलोक ठाकुर

चम्बा में हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य स्तरीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस 60वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि रहें उपस्थित एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल सत्र की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा युवा सत्र : कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला : डीएवी स्कूल टुटू के 103 विधार्थी मानसून सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही देखने विधान सभा सचिवालय पहुँचे । डीएवी स्कूल टुटू के विधार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
Translate »
error: Content is protected !!