लंबित एफसीए अनुमति मामलों का जल्द किया जाए समाधान : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

by

मामलों की वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारणों व समाधान को लेकर की गई समीक्षा

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित बनाया जाए।
उपायुक्त आज डलहौजी एवं चुराह वन मंडल के तत्वावधान में वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर एनआईसी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
मुकेश रेपस्वाल ने लंबित सभी एफसीए मामलों के तहत संबंधित विभागों एवं वन विभाग द्वारा की जाने वाली आवश्यक विभागीय कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर अनुमति के लिए आगे भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय आधारित कार्य-गतिविधियों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उपायुक्त ने एफआरसी के तहत पंचायत स्तर पर गौ-सदन निर्माण, पार्किंग निर्माण एवं संपर्क सड़क मार्ग निर्माण से संबंधित मामलों में वन अनुमति से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विभागवार विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अनुमति से संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारणों तथा उनके समाधान को लेकर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में वन मंडल अधिकारी डलहौजी डॉ. कुलदीप जमवाल, वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगिंदर कुमार, कनव बड़ोत्रा, जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने हरोली में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का किया शुभारंभ : क्षेत्र विकास में पंडोगा-त्यूड़ी पुल मील का पत्थर साबित होगा – मुकेश अग्निहोत्री

हरोली विस में सभी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर करवाई जा रही उपलब्ध – उप मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री ने लगभग 57 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के किए शिलान्यास व उद्धघाटन अजायब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्याठी गांव और आस-पास के इलाक़ों में पहुँचकर आपदा के बाद की भयावह स्थिति को मुख्यमंत्री सुक्खू ने निकटता से देखा

एएम नाथ। धर्मपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मपुर के स्याठी गांव और आस-पास के इलाक़ों में पहुँचकर आपदा के बाद की भयावह स्थिति को निकटता से देखा और उन परिवारों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के खिलाफ अभियान को हिमाचल प्रदेश में बनाया जाएगा जन आन्दोलन- मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आन्दोलन बनाया जाएगा। इस आन्दोलन में प्रदेश के हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित...
Translate »
error: Content is protected !!