सीपीआईएम की अगुआई में बिभिन्न संगठनों ने पुलिस व डिप्टी सपीकर के खिलाफ किया प्रदर्शन : डीएसपी भारत भूषण सैनी द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद धारणकरियों ने धरना उठाया

by

गढ़शंकर।  सीपीआईएम की अगुआई में बिभिन्न संगठनों ने गांव अकालगढ़ के एक युवक द्वारा डिप्टी सपीकर से सवाल पूछने के बाद डिप्टी सपीकर के गनमैनों द्वारा उठाने की कोशिश के आरोप लगाते हुए डीएसपी गढ़शंकर के कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान धरनकारियों ने गढ़शंकर में पुलिस द्वारा लोगों के साथ धक्केशाही के आरोपों लगाए और सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेवाजी की और डाकघर गढ़शंकर तक रोष मार्च किया। डीएसपी भारत भूषण सैनी द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद धारणकरियों ने धरना उठाया।
सीपीआईएम के जिला सचिव गुरनेक भज्जल, प्रदेश कमेटी के सदस्य दर्शन सिंह मट्टू, रविंदर नीटा ने कहा कि टिप्परों के साथ दुर्घटनाओं के चलते अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। डीसी होशियारपुर द्वारा टिप्पर सुबह सात से शाम आठ वजे तक बंद करने के दिए आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा। दिन के समय भी शरेआम टिप्पर गढ़शंकर नंगल रोड़, जैजों दोआबा पर दौड़ रहे है। उन्हीनों  ने कहा कि गत दिनों गांव अकालगढ़ के एक एनआईआर की ट्राले की टक्कर से मौत हो गई थी और उसके घर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी अफ़सोस पर गए थे तो गांव के युवक ने दिन के समय टिप्पर बंद करने की मांग की और टिप्परों की दुर्घटनाओं से मौत का मामला उठाया था। जिससे खफा होकर डिप्टी स्पीकर ने गनमैनों के जरिए से उठाने की कोशिश की। इस तरह की गुंडागर्दी को हम सहन नहीं करेंगे।
उन्हीनों कहा कि गढ़शंकर प्रशासन व पुलिस अधिकारी के किसी को भी काम हो तो उसे अधिकारी कहते कि डिप्टी सपीकर रौड़ी को जाये। उन्हींनों ने कहा कि प्रशासन व पुलिस अधिकारीयों को दफ्तर बंद कर डिप्टी सपीकर रौड़ी के कार्यालय के बाहर टेबल लगाकर बैठ जाए। उन्हीनों कहा तीन चार महीने का सरकार के पास समय है कर फिर यह पक्के तौर पर लोग इसे चलता कर देगें। साढ़े चार साल के सरकार के कार्यकाल ने हर वर्ग  को पीटा और लूटा। उन्हीनों कहा कि रतनपुर कानेवाल में लोगों पर किए झूठे पर्चे रद्द किए जाये। चौधरी अछर राम बिल्डों ने मंच संचालन किया।
इस दौरान सीटू नेता महिंद्र बढ़ोयान, बीबी सुबाष मट्टू, सुरिंदर कौर चूंबर,  गुरबख्श कौर, जोगिन्दर कौर , सुखविंदर कौर , गढ़शंकर विकास मंच के प्रधान कुलविंदर संघा, गरीब दास बीटन, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, पूर्व सरपंच दविंदर सिंह, रामजी दास चौहान, शिंगारा राम भज्जल, ज्ञान चाँद, कांग्रेस नेता जसवीर सिंह पुरखोवाल, हरवेल सिंह सैनी, नंबरदार चौधरी बैज नाथ, आल इंडिया जट्ट महासभा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी अजायब सिंह बोपाराय आदि ने भी सबोंधित किया।
चब्बेवाल के डीएसपी भारत भूषण सैनी ने धरने में पहुँच कर धारनाकारियों को दिन के समय टिप्पर बंद करवाने के लिए एसएसपी साहिब से बात कर बंद करवा दिए जायेगे। उन्हीनों कहा अन्य मांगों को लिख कर दे दीजिये सभी का स्टेटस बता दिया जायेगा और जो भी मागें है उन्हें पूरा किया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटाया : भाजपा ने चुनाव आयोग को की थी शिकायत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ड्यूटी से आईपीएस हितेश चौधरी को हटा दिया गया है। उनको हटाने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर साहिब में शुरू हुआ दो दिवसीय लोहड़ी मेला : पहले दिन हजारों भक्तों ने टेका मत्था

बाहरी राज्यों के लोगो ने लगाया भंडारे, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 50 जवान किए तैनात मेला परिसर में बनाया पुलिस सहायता कक्ष, जेब कतरों व असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए लगाए...
article-image
पंजाब

अनाज मंडियों में कोरोना को लेकर किए सुरक्षा प्रबंध ढीले…. माहिलपुर, सैला व गढ़शंकर में लिक्विड साबुन की जगह साबुन की टिकिया तो वहीं फुट आपरेटिड सिस्टम नही कर रहा काम

मंडियों में हैंड वाश सिस्टम मात्र शोपीस बन कर रह गया।  माहिलपुर/गढ़शंकर – सरकार व जिला प्रशासन द्वारा मंडियो में फसल बेचने व मजदूरों की कोरोना नाम की घातक बीमारी से बचने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!