ऊना में सुनार की दुकान से सोने का डोबा चोरी का मामला सुलझा, मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

by

चोरी हुए करीब 78 ग्राम सोने में से 30 ग्राम बरामद, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई

ऊना। जिला पुलिस ने सुनार की दुकान से सोने का डोबा चोरी करने के मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने में से करीब 30 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। बरामद सोना चोरी हुए माल का करीब आधा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को थाना सदर ऊना के तहत आभूषण बनाने की दुकान के मालिक ने करीब 78 ग्राम सोने का जीपीसी (गोल्ड प्लेटिंग केमिकल)/डोबा चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी की पहचान शेख मैदुल मोंडल निवासी नोलेपारा, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल के रूप में की।

आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए ऊना पुलिस की विशेष टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से 13 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी किए गए सोने में से करीब 30 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और चोरी किए गए शेष सोने तथा वारदात में शामिल अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज : सांसद तिवारी के इन अटकलों को बताया बेबुनियाद

चंडीगढ़ : लंबे समय से आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की चल रही अटकलें लोक सभा चुनाव निकट आने चलते तेज हो गई है। हालांकि सांसद मनीष तिवारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत परिणाम जारी करना बड़ी बात : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हर चीज को बहुत हल्के में ले रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा गलत तरीके से रिजल्ट निकालना हल्केपन वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने निर्माणधीन नेशनल करियर सर्विस सेंटर का किया निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज चंद्रलोक कॉलोनी में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे नेशनल करियर सर्विस सेंटर के भवन का निरीक्षण किया। ऊना शहर की चंद्रलोक कॉलोनी में 3.8 एकड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुठार खुर्द में पेयजल योजना का किया सत्ती ने लोकार्पण, 1400 लोगों को मिलेगा लाभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 41 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से कुठार...
Translate »
error: Content is protected !!