40 साल का इंतजार खत्म: सस्त्र गांव को मिलेगी पक्की सड़क, 10 दिन में दूर होगी वोल्टेज की समस्या

by

एएम नाथ।  हमीरपुर, 19 अगस्त। हमीरपुर के निकटवर्ती सस्त्र गांव के लोगों को करीब 40 वर्ष पुरानी सड़क समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को गांव का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं और बरसात के बाद गांव के लिए बेहतर पक्की सड़क बनाने की घोषणा की।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव की सड़क की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक से चली आ रही इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और बरसात समाप्त होने के बाद सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।

10 दिन में दूर होगी बिजली की वोल्टेज समस्या

गांववासियों ने बिजली की कम वोल्टेज की समस्या भी मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के समक्ष रखी। इस पर सुनील शर्मा बिट्टू ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों को समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों के भीतर वोल्टेज की समस्या को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।

हमीरपुर के बाहरी क्षेत्रों में होगा तेजी से विकास

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि हमीरपुर शहर के बाहरी क्षेत्रों में आने वाले समय में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के लिए कई नए संस्थान और राज्य स्तरीय कार्यालय मंजूर किए हैं।

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों और कार्यालयों के लिए पर्याप्त भूमि शहर के बाहरी क्षेत्रों में ही उपलब्ध होगी। इससे सस्त्र सहित हमीरपुर के आसपास के कई गांवों में विकास गतिविधियां तेज होंगी।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर से पक्का भरो, सस्त्र, मटाहणी, सलासी, झनियारी, नेरी, जोल सप्पड़ और रंगस तक के क्षेत्रों में आने वाले समय में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी और विकासात्मक सोच का परिणाम बताया।

गांववासियों ने किया स्वागत

सस्त्र पहुंचने पर गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

इस अवसर पर मुश्ताक मुहम्मद, अली मुहम्मद, जमील, बाबू खान, सलीमो बेगम, रजिया बेगम, लालद्दीन, मुश्ताक, शशि मुहम्मद, रमेश चंद, विशाल, कर्ण, जमील खान, रीता देवी, सोनिका सहित अन्य ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ऊना बाजार में मास्क न पहनने पर काटे चालान, जागरूक भी किया

ऊना :   एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज ऊना शहर में मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। उन्होंने न्यू आईएसबीटी ऊना, रोटरी चौक, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ऊना ने किया पंडोगा में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन

ऊना, 5 जनवरी – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पंडोगा में लगभग चार लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र में अध्यापन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साक्षात्कार 10 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में : कोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्रा.लि. बाथू में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना – मैसर्ज़ ईकोलोजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड बाथू द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला टीचर सस्पेंड : 3 साल से आती थी रोजाना साढ़े 12 बजे स्कूल

एएम नाथ : कुल्लू ।  जिले में  लगघाटी में चौपड़सा सरकारी स्कूल में देरी से आधी छुट्टी पर पहुंचने वाली महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीचर रोज 12 बजे के...
Translate »
error: Content is protected !!