चार साल पुरानी रंजिश का बदला? लोहे की रॉड से टांगों पर किए कई वार , अस्पताल में भर्ती, वीडियो वायरल

by

बठिंडा, 19 अगस्त। बठिंडा जिले के गांव तंगराली में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान सतवीर सिंह के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फैक्ट्री के पास युवक पर हमला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सतवीर सिंह गांव के नजदीक एक फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे देख लिया और इसकी सूचना महिला के रिश्तेदारों को दे दी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद कुछ लोग फैक्ट्री के पास पहुंचे। सतवीर के वहां से गुजरने के दौरान उस पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसकी टांगों पर कई वार किए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चार साल पुराना बताया जा रहा है मामला

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, करीब चार वर्ष पहले सतवीर सिंह अपने गांव की एक शादीशुदा महिला को कथित तौर पर अपने साथ ले गया था। इसके बाद महिला के परिजन और अन्य रिश्तेदार दोनों की तलाश कर रहे थे। पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

डीएसपी ने की घटना की पुष्टि

तलवंडी साबो के डीएसपी जसजोत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल युवक का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीएसपी के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हमले के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत ने किया आतंकी घोषित, रॉकेट हमले का है आरोपी, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ ​​रिंदा का करीबी

खालिस्तानी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य लखबीर सिंह लांडा को गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित कर दिया है। 33 साल का कनाडाई गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा 2021 में मोहाली में पंजाब पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला : हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का शीघ्र होगा डिजिटलीकरण

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामाचंद्रा राव ने शनिवार को देहरा में ज्यूडिशियल कोर्ट कांफ्लेक्स की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बचत भवन देहरा...
article-image
पंजाब

करोड़ो रुपए के घपले के आरोप पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर : पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने लगाए

भ्रष्टाचार को लेकर अब पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर गिर सकती है गाज अमृतसर : पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार का एक अन्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में फंसता नजर आ रहे...
article-image
पंजाब

हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों का अहम योगदान : पवन दीवान

गोल्फ लिंक स्थित सोढ़ी क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लुधियाना, 27 अक्तूबर : खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास में अहम योगदान डालते हैं और एक...
Translate »
error: Content is protected !!