शिक्षक के तबादले पर भड़की छात्राएं, स्कूल का गेट बंद कर किया प्रदर्शन; हाई वोल्टेज तारों पर भी उठाए सवाल

by

एएम नाथ। कपूरथला, 19 अगस्त। कपूरथला के शेखूपुर स्थित सरकारी हाई स्कूल में बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब बड़ी संख्या में छात्राओं ने स्कूल का मुख्य गेट बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक लोकप्रिय शिक्षक का तबादला रद्द करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कहा कि संबंधित शिक्षक के तबादले से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने मांग की कि छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षक का तबादला रद्द किया जाए।

हाई वोल्टेज तारों को लेकर भी जताई चिंता

छात्राओं ने स्कूल परिसर में बाथरूम के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों को लेकर भी सुरक्षा चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं और ऐसे में हाई वोल्टेज तारों की मौजूदगी गंभीर खतरा बन सकती है।

छात्राओं ने मांग की कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली की तारों को स्कूल परिसर से बाहर या किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से की बातचीत

धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह पुलिस बल के साथ स्कूल परिसर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रही छात्राओं और उनके अभिभावकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

डीएसपी ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

राजनीतिक नेताओं ने भी किया छात्राओं का समर्थन

मामले की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी स्कूल परिसर पहुंचे। नेताओं ने छात्राओं की मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षक के तबादले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

उन्होंने स्कूल परिसर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों को लेकर भी उचित सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

पुलिस प्रशासन की ओर से बातचीत और आश्वासन मिलने के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया और स्कूल का मुख्य गेट खोल दिया। इसके बाद स्कूल में कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो गईं।

डीएसपी शीतल सिंह ने स्कूल प्रशासन, छात्राओं और अभिभावकों का पक्ष सुनने के बाद मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया।

डीसी बोले- जल्द होगा समाधान

कपूरथला के उपायुक्त आकाश बांसल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और इसे जल्द सुलझा लिया जाएगा। अब छात्राओं की मांगों पर संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब की पानी की स्थिति पहले से ही गंभीर : हरियाणा को पानी देने की बात करना राज्य की जनता के साथ अन्याय : प्रो. चंदूमाजरा

चंडीगढ़ :  पूर्व सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के हालिया बयान पर नाराजगी व्यक्त की है। चंदूमाजरा का कहना है कि जब राज्य के शीर्ष नेतृत्व का रवैया ही इस...
article-image
पंजाब

होप वेलफेयर सोसाइटी ने रेलवे मंडी ग्राउंड में किया पौधरोपण :

करीब 100 पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होप वेलफेयर सोसाइटी के युवाओं ने रविवार को रेलवे मंडी ग्राउंड में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर...
article-image
पंजाब , समाचार

चुनावी मैदान में अंतिम दिन तक कुल 77 प्रत्याशी मैदान में उतरने के लिए नामांकन पत्र भर चुके

गढ़शंकर नगर कौंसिल के तेरह बार्डो से चुनाव लडऩे के लिए आज 41 व्यक्तियों ने नामांनक पत्र भरे, गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के तेरह बार्डो के चुनाव के लिए आज अंतिम दिन 36 व्यक्तियोंं...
article-image
पंजाब

बाईपास के अधूरे वादे और टिपरों की मनमानी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

बंगा चौक में धूप में खड़े होकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग गढ़शंकर, 10 सितंबर: गढ़शंकर शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था, रोजाना लगने वाले जाम, टिपर चालकों की कथित मनमानी...
Translate »
error: Content is protected !!